मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय, जीवनी ,बायोग्राफी ,पति ,उम्र, विवाह, फिल्म, बच्चे, बेटा ,मलाइका अरोड़ा खान एवं कुल संपत्ति (Malaika Arora,Khan Biography in Hindi,Husband, marriage, Movie,Family,Age, Boyfriend ,controversy ,husband name,son ,Net Worth,Sister)

मलाइका अरोड़ा न केवल एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं, बल्कि एक मॉडल, डांसर, वीजे, निर्माता और टीवी प्रस्तोता भी हैं। उनके चाहने वाले उन्हें ‘मल्ला’ के नाम से बुलाते हैं।

वह एक बेहतरीन डांसर हैं और गानों में अपने बेहतरीन डांस के जरिए लाखों लोगों का दिल चुराया है । वह पूरी तरह से फिटनेस के लिए हमेशा सतर्क रहती हैं और बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।

मलाइका ज्यादातर फिल्मो में आइटम नंबर डांस एवं टीवी रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाने को लेकर जानी जाती है। फ़िलहाल मलाइका एवं अर्जुन कपूर की प्रेम कहानी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है हालाँकि दोनों तक अपने रिश्ते को लेकर हामीं नहीं भरी है।

आपको बता दे की मलाइका ,सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी रह चुकी है दोनों का तलाक 11 मई 2017 को आधिकारिक रूप से हो गया था।

मलाइका ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहुत अच्छी दोस्त है। दोनों को पार्टियों में खूब देखा जाता है।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय

Table of Contents

नाम ( Name)मलाइका अरोड़ा
पूरा नाम (Full Name) मलाइका अरोड़ा खान
निक नाम (Nick Name)मल्ला
पेशा (Profession)अभिनेत्री,मॉडल,वीजे,टीवी व्यक्तित्व और निर्माता
जन्म (Birth)23 अक्टूबर 1973
उम्र (Age)48 साल (साल 2021 )
जन्म स्थान (Birth Place)ठाणे , महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
गृहनगर (Hometown)बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
शिक्षा (Education)अर्थशास्त्र में डिग्री
स्कूल (School )   स्वामी विवेकानंद स्कूल, चेंबूर, मुंबई
होली क्रॉस हाई स्कूल, ठाणे
कॉलेज (College)जय हिंद कॉलेज, चर्चगेट, मुंबई
धर्म (Religion)तुला राशि
लम्बाई (Height)5 फीट 3 इंच
आंखो का रंग (Eye Colour)हल्का भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शौक (Hobbies)बागवानी, जॉगिंग, तैराकी और योग
पेशा (Profession)आभिनेत्री, भरतनाट्यम डांसर, कराटे मास्टर, लेखक, और न्यूट्रिनिस्ट
शुरुआत (Debut )फिल्म: ईएमआई (2008)
टीवी: नच बलिए 1 (2005, जज के रूप में)
बॉयफ्रेंड (Boyfriend )अरबाज खान (अभिनेता),अर्जुन कपूर (अभिनेता)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)तलाक़शुदा
शादी की तारीख (Marriage Date )12 दिसंबर 1998

मलाइका अरोड़ा का शुरुवाती जीवन (Early Life )

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र राज्य के ठाणे शहर में हुआ था। मलाइका के पिता का नाम अनिल अरोड़ा है. जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे । इनकी माँ का नाम जॉइस पोलीकार्प है। मलाइका के पिता पंजाबी परिवार से एवं माता मलयालम परिवार से ताल्लुक रखते है।

जब मलाइका मात्र ग्यारह साल की थी तब उसके माता-पिता का तलाक हो गया और वह अपनी माँ और बहन अमृता के साथ चेंबूर चली गई ।

मलाइका अरोरा ने बॉलीवुड में अपने करियर बनाने से पहले बतौर मॉडल के रूप में शुरुआत की थी।  मॉडलिंग करियर शुरू करने से पहले वह बसंत टॉकीज के सामने बोरला सोसाइटी, चेंबूर में रहती थीं

मलाइका अरोड़ा  की शिक्षा (  Malaika Arora  Education )

मलाइका अरोड़ा ने अपनी शुरूआती शिक्षा होली क्रॉस हाई स्कूल ठाणे से प्राप्त की इस स्कूल में उन्होंने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी की थी.

उसके बाद उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से पूरी की।उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जय हिंद कॉलेज , चर्चगेट में दाखिला लिया और अपनी कॉलेज की शिक्षा प्राप्त की

मलाइका अरोड़ा  का परिवार ( Malaika Arora Family)

  मलाइका अरोड़ा का परिवार
मलाइका अरोड़ा  का परिवार
पिता का नाम (Father’s Name)अनिल अरोड़ा (मर्चेंट नेवी)
माता का नाम (Mother’s Name)जॉइस पोलीकार्प
बहन का नाम (Sister ’s Name)अमृता अरोड़ा (छोटी, अभिनेत्री)
पूर्व पति का नाम (Husband ’s Name) अरबाज खान (अभिनेता)
बेटे का नाम (Son’s Name)अरहान खान

मलाइका अरोड़ा का करियर ( Malaika Arora Career )

जब एमटीवी (Mtv )ने भारत में अपना नया नया काम करना शुरू किया, तो मलाइका को वीजे के रूप चुना गया था। उन्होंने पहली बार ‘क्लब एमटीवी’ शो की मेजबानी भी की थी । मलाइका कई ब्रांडों के विज्ञापनों में दिखाई देती है । वे बल्ली सागू और जस अरोड़ा के साथ “गुड नालो इश्क मीठा” एल्बम गीत में भी दिखाई दी ।

 छैय्या छैय्या में  मलाइका अरोड़ा
छैय्या छैय्या में मलाइका अरोड़ा

मलाइका को असली पहचान साल 1998 में मिली जब फिल्म’ दिल से’ के गाने छैय्या छैय्या में उन्होंने चलती ट्रैन के ऊपर डांस किया था ।वह गाना एवं मलाइका का डांस लोगो को बहुत पसंद आया था और तभी से मलाइका की लोगो की नजरो में एक अलग ही पहचान बन गई थी।

मलाइका को बतौर मुख्य अभिनेत्री के रूप में साल 2008 में आयी फिल्म EMI में चुना गया , जो बॉक्स-ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

आइटम नंबर, 'मुन्नी बदनाम हुई में मलाइका अरोड़ा
आइटम नंबर, ‘मुन्नी बदनाम हुई में मलाइका अरोड़ा

उसके बाद उन्होंने अपने पूर्व पति के प्रोडक्शन हाउस के साथ सलमान खान की फेमस फिल्म दबंग का निर्माण किया, जिसमें उन्होंने आइटम नंबर, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ किया।

वह काँटे (2002), ईएमआई (2008), हाउसफुल (2010), हाउसफुल 2 (2012), दबंग 2 (2012) जैसी कई फिल्मों में दिखाई दीं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह कभी भी फिल्मों में अभिनय नहीं करना चाहती थीं लेकिन जो किस्मत में लिखा होता है उसे कौन टाल सकता है।

मलाइका ने नच बलिए 1, नच बलिए 2, जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे शो को भी जज किया। वह इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल शो में जज भी रह चुकी हैं।

मलाइका अरोड़ा की शादी ,पति ,बेटा ( Malaika Arora Marriage , Husband & son )

मलाइका की सबसे पहली मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से एक कॉफी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई और दोनों ने उसके बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कुछ समय के बाद दोनों ने 1998 में शादी कर ली थी । 

 मलाइका अरोड़ा  एवं अरबाज खान की शादी
मलाइका अरोड़ा एवं अरबाज खान की शादी

अरबाज से शादी के बाद से तलाक होने तक, उन्हें मलाइका अरोड़ा खान के नाम से जाना जाता था।

18 साल के लंबे रिश्ते के बाद, उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा कर दी थी । 11 मई 2017 को उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया।

Malaika Arora with her Ex husband Arbaaz Khan and Son Arhaan 768x432 1
मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान

मलाइका अरोड़ा एवं अरबाज खान का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है जो 2002 में पैदा हुआ था। बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुए समझौते के अनुसार अरहान की कस्टडी मलाइका के पास है। जबकि बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुए समझौते के अनुसार अरबाज के पास अपने बेटे से मिलने का अधिकार है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेता-निर्देशक-निर्माता सोहेल खान उनके पूर्व साले हैं जबकि पटकथा लेखक सलीम खान उनके पूर्व ससुर थे.

मलाइका अरोड़ा एवं अर्जुन कपूर ( Malaika Arora & Arjun kapoor )

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के डेटिंग की अफवाहें उसी समय फैलने लगीं जब मलाइका और अरबाज खान के अलग होने की खबरें मीडिया में आ रही थीं। अर्जुन को उनके अलग होने के कारणों में से एक बताया गया था।मलाइका 2016 से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं 

अर्जुन और मलाइका को अक्सर एक ही पार्टियों में साथ देखा जाता था लेकिन मीडिया के सामने वे एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते है ।

मलाइका अरोड़ा एवं अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा एवं अर्जुन कपूर

एक फैशन शो में मलाइका अरोड़ा एवं अर्जुन कपूर को एक साथ देखे जाने की वजह से उनके प्रेम संबंध की अफवाहों ने ओर जोर पकड़ लिया था । दोनों को एक टैलेंट रियलिटी शो के सेट पर बॉन्डिंग करते हुए भी देखा गया था, जो दर्शाता है कि उनके बीच चल रहा रहा है।

दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताने बिताने के लिए विदेशी स्थानों पर ले जाते हुए देखा गया था और उनके सोशल मीडिया पोस्ट इस बात का सबूत थे।

यह जोड़ा पिछले साल अक्टूबर में मलाइका के जन्मदिन के मौके पर मालदीव के लिए रवाना हुआ था। हालाँकि वे अपनी तस्वीरें साझा करने से बचते थे, लेकिन मिलान हवाई अड्डे पर हाथ में हाथ डाले चलते हुए दोनों की एक तस्वीर थी। उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थी ।

इतना ही नहीं उन्हें फैमिली गेट-टुगेदर में भी स्पॉट किया गया और अर्जुन मलाइका के बेटे अरहान के साथ भी बॉन्डिंग करते नजर आए।

  • अर्जुन कपूर के जीवन की पूरी कहानी
  • जानिए अर्जुन कपूर के अफेयर्स के बारे में

मलाइका अरोड़ा  के कुछ बेहतरीन फिल्मे ( Malaika Arora Movies )

  • 1998: दिल से .. छैय्या छैय्या गाने में डांसर के रूप में
  • 2002: माँ तुझे सलाम (कैमियो उपस्थिति)
  • 2002: कांटे ,लिसा के रूप में
  • 2007 : हे बेबी में हे बेबी
  • 2007: ओम शांति ओम के दीवानगी दीवानगी गाने
  • 2008: फिल्म EMI में नैन्सी के रूप
  • 2009: हेलो इंडिया (कैमियो अपीयरेंस)
  • 2010 : हाउसफुल में  पूजा के रूप में
  • 2010: दबंग फिल्म बदनाम हुई गाने में डांसर के रूप में
  • 2012: में हाउसफुल 2 के गाने अनारकली डिस्को चली में डांसर के रूप में
  • 2012: दबंग -2 फिल्म में बजाए पांडेय जी सिटी गाने में डांसर के रूप में
  • 2014: हैप्पी न्यू ईयर (कैमियो अपीयरेंस), इत्यादि

मलाइका अरोड़ा  के टीवी शो ( Malaika Arora Tv show )

  • 2005-06: नच बलिये में जज के रूप में
  • 2008: ज़रा नचके दिखा में जज के रूप में
  • 2008 नचले वे में सरोज खान के साथ
  • 2009 : परफेक्ट ब्राइड में जज के रूप में
  • 2010 & 2015 :झलक दिखला जा में जज के रूप में
  • 2012 से अभी तक : इंडियाज गॉट टैलेंट में जज के रूप में
  • 2017 से अभी तक : इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में जज के रूप में
  • 2019 :एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर में जज के रूप में
  • 2020 :इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रूप में

मलाइका अरोड़ा कि पसंद और नापसंद

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)शाहरुख खान, चंकी पांडे, राहुल खन्ना
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress)दीपिका पादुकोण, हेलेन
पसंदीदा खाना (Favourite Food)सांभर के साथ चावल, टी केक, फिश करी
पसंदीदा परफ्यूम (Favourite perfume)टॉम फोर्ड का ब्लैक ऑर्किड
पसंदीदा स्थल (Favourite Place)गोवा, ग्रीस, कैरेबियन आइसलैंड

मलाइका अरोड़ा के विवाद (  Malaika Arora Controversies)

अभिनेत्री ने एक मैगजीन कवर के लिए एक तस्वीर साझा की जिसमे उनके बगल के बाल दिख रहे थे। इस बात को लोगो ने उनकी बहुत खिल्लिया उड़ाई और उनकी तस्वीर में नजर आ रहे उनके बगल के बालो पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। मलाइका ने टिप्पणियों के बारे में चुप रहना ही पसंद किया ।

मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी , जिसके ऊपर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक विवादास्पद टिप्पणी की “यह आधुनिक भारतीय मां है, बहुत अच्छी है।” मलाइका की तस्वीर पर विवादित टिप्पणी के लिए रंगोली की आलोचना की गई थी।

मलाइका अरोड़ा  की कुल संपत्ति ( Malaika Arora  Net Worth)

अनजान लोगों को जानकारी देने के लिए एक प्रमुख पोर्टल ने मलाइका की कुल संपत्ति को 100 करोड़ के करीब बताया है। उनकी कमाई का जरिया मशहूर फिल्मों में डांस नंबर करने से लेकर रियलिटी शो जज करना है।

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 10 से 15 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)80 से 100 करोड़ रूपये
महीने की आय (Monthly Income And Salary)60 लाख से ज्यादा
सालाना आय (Annual Income)10 से 12 करोड़ लगभग

FAQ

मलाइका अरोड़ा कौन है ?

मलाइका अरोड़ा अभिनेत्री , मॉडल, डांसर, वीजे, निर्माता और टीवी प्रस्तोता भी हैं

मलाइका अरोड़ा का हस्बैंड का क्या नाम है ?

फ़िलहाल मलाइका अरोड़ा तलाक़शुदा है उनके पूर्व पति का नाम अरबाज खान था।

मलाइका अरोड़ा के कितने बच्चे हैं ?

मलाइका अरोड़ा का एक लड़का है जिसका नाम अरहान खान है

मलाइका अरोड़ा का पहला पति कौन था ?

मलाइका अरोड़ा के पहला पति सलमान खान के भाई अरबाज खान थे।

मलाइका अरोड़ा की जन्म तिथि क्या है ?

मलाइका अरोड़ा की जन्म तिथि 23 अक्टूबर 1973 है।

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय।Malaika Arora Biography in hindi ” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद