निक्की तंबोली का जीवन परिचय ,खतरों के खिलाड़ी 11,जीवनी ,बॉयफ्रेंड (Nikki Tamboli Biography In Hindi ,Age,cast ,real name ,actor,Movie , Career,Family ,who is nikki tamboli , boyfriend ,Khatron Ke Khiladi 11,KKK 11)

निक्की तंबोली एक जानीं मानी फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल है। अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाने वाली साउथ ब्यूटी निक्की तमोली अक्सर कई कारणों से सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

निक्की ने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। निक्की लोगो की नजरो में फिल्मो की वजह से नहीं बल्कि बिगबॉस 14 में भाग लेने की वजह से आयी।

बिगबॉस 14 से अपनी किस्मत चमकाने के बाद अब उन्होंने दूसरे रियलिटी शो खतरों के खिलाडी में हिस्सा लिया है।

निक्की अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं जो उनके चाहने वालो को बहुत पसंद आती हैं। निक्की के इंस्टाग्राम पर भी करीब आधा मिलियन फॉलोअर्स हैं।

निक्की तंबोली
निक्की तंबोली

निक्की तंबोली का जीवन परिचय

Table of Contents

नाम (Name)निक्की तंबोली
जन्मदिन (Birthday)21 अगस्त 1996
आयु (Age)25 साल (2021 तक)
जन्म स्थान (Birth Place)औरंगाबाद, महाराष्ट्र
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)औरंगाबाद, महाराष्ट्र
शिक्षा (Education) फिल्मोग्राफी का कोर्स
धर्म (Religion)हिन्दू
राशि (Zodiac)सिंहराशि
शारीरिक माप (Figure Measurements)32-28-32
लम्बाई (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight )55 किग्रा
आंखो का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)हल्का भूरा
पेशा (Occupation)अभिनेत्री एवं मॉडल
शुरुआत (Debut )तेलुगु फिल्म: चिकती गाडिलो चिथकोटुडू (2019)
तमिल फिल्म:
कंचना ३ (2019)
बॉलीवुड:
इंडिया फैशन फैक्ट्री (2020)
टेलीविजन:
बिग बॉस 14
बॉयफ्रेंड (Boyfriend )डीजे रोहित गिदा (अफवाह)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  आविवहिक

निक्की तंबोली शुरुवाती जीवन एवं शिक्षा (Early Life & Education)

अभिनेत्री निक्की तंबोली का जन्म 21 अगस्त 1996 को महाराष्ट्र राज्य के औरंगबाद शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम दिगंबर तंबोली है। जो एक्साइड इंडस्ट्रीज में काम करते थे। इनकी माँ का नाम प्रमिला बोडके तंबोली है जो एक ग्रहणी है।

निक्की तंबोली ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर उन्होंने मुंबई में अभिनय का कोर्स किया। एक इंटरव्यू में,उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी अभिनेत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था .

निक्की ने फिल्मो में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया है। वह विभिन्न ब्रांडों जैसे Shein, Stalkbuylove आदि के विज्ञापनों में भी दिखाई दी हैं।

निक्की तंबोली का परिवार (Family )

पिता का नाम (Father’s Name) दिगंबर तंबोली
माता का नाम (Mother’s Name) प्रमिला बोडके तंबोली
भाई का नाम (Brother ’s Name) जतिन तंबोली

निक्की तंबोली के भाई की मर्त्यु (Nikki Tamboli’s brother dies)

बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का 05 मई 2021 की सुबह निधन हो गया। वह कोविड-19 से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

निक्की ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये अपने भाई की मर्त्यु के बारे में जानकारी साझा की कहा कि उनकी पारिवारिक चैन अब टूट गई है।

Screenshot 248
निक्की तंबोली अपने भाई के साथ

एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, निक्की ने यह भी बताया कि उसका भाई सिर्फ 29 साल का था और पिछले कुछ वर्षों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था।

“20 दिन पहले मेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि उनके फेफड़े खराब हो गए थे। वह 1 फेफड़े पर जीवित था। अस्पताल में कोविड का टेस्ट करवाने पर रिजल्ट पॉजिटिव पाया । उन्हें निमोनिया भी हो गया और आज सुबह उनके दिल ने धड़कना और प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया, ”उन्होंने लिखा।

निक्की तंबोली का करियर (Career )

फिल्म जगत में करियर

निक्की तंबोली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलगु फिल्म से की थी। साल 2019 में आई तेलुगु फिल्म चिकती गाडिलो चिथकोटुडू उनके हाथ लगी जो उनके करियर की पहली फिल्म बन गई ।

इस फिल्म का निर्देशन संतोष पी. जयकुमार ने किया था । इस फिल्म में भाग्यश्री मोटे, मोट्टा राजेंद्रन, चंद्रिका रवि और कृष्णा मुरली पोसानी ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

निक्की तंबोली
निक्की तंबोली की पहली फिल्म चिकती गाडिलो चिथकोटुडू

इसके बाद, निक्की को कंचना 3 और थिप्पारा मीसम जैसी प्रमुख फिल्मों में देखा गया, जहाँ उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की।

फिल्म कंचना 3 लॉरेंस राघवेंद्र द्वारा लिखी, निर्देशित की गई थी और फिल्म में ओविया, वेदिका, निक्की तंबोली, कोवई सरला और सूरी ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इसके बाद, उन्होंने तेलुगु फिल्म थिप्पारा मीसम (2019) में पुलिस अधिकारी मौनिका की भूमिका निभाई।

इसके अलावा निक्की को बॉलीवुड फिल्म इंडिया फैशन फैक्ट्री (2020) में भी देखा गया था। जिसमें उन्होंने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती के साथ स्क्रीन साझा की।

टीवी सीरियल में करियर

साल 2021 में निक्की को सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाली सबसे चर्चित रियलिटी शो बिगबॉस 14 में देखा गया था। बिगबॉस 14 के जरिये निक्की ने टीवी जगत में अपनी एंट्री की थी। हालाँकि वह यह शो तो नहीं जीत पायी लेकिन और दूसरे नंबर की उपविजेता रही।

https://youtu.be/ovMqC9xaaos

साल 2021 में निक्की को बतौर प्रतिभागी स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर -खतरों के खिलाडी में देखा गया है जिसकी शूटिंग केप टाउन शहर में हुई तो साउथ अफ्रीका में बसा हुआ है।

संगीत जगत में करियर

निक्की तम्बोली ने फ़िल्मी जगत और टीवी जगत के साथ साथ संगीत की दुनिया में हाथ आजमाया है उन्होंने बर्थडे पवरी ,कल्ला रह जायेगा ,नंबर लिख और शांति जैसे गानो में भी अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई है।

संगीत वीडियो के लिए वे प्रसिद्द गायक मिलिंद गाबा ( शांति गाना )एवं नेहा कक्कड़(नंबर लिख , गाना ) के साथ काम कर चुकी है

निक्की तंबोली  के फिल्म एवं टीवी शो ( Nikki Tamboli Films & Tv show )

फिल्मो के नाम (Movie name )

  1. चिकती गाडिलो चिथकोटुडू (2019 )
  2. कंचना 3 (2019 )
  3. थिप्पारा मीसामी (2019 )
  4. इंडिया फैशन फैक्ट्री (2020)

टीवी सीरियल के नाम (Tv serial name )

  1. बिगबॉस 13 (2020 )
  2. फियर फैक्टर -खतरों के खिलाडी -11 (2021 )

निक्की तंबोली खतरों के खिलाडी-11 ( Nikki Tamboli in khatron-ke-khiladi-11)

निक्की तम्बोली ने इस साल 2021 में एक ओर टीवी रियलिटी शो फियर फैक्टर -खतरों के खिलाडी -11 में हिस्सा लिया है। इससे पहले निक्की पिछले साल बिगबॉस 14 में दिखाई दी थी।

खतरनाक एवं जानलेवा जैसे स्टंट मशहूर टीवी रियलिटी शो 17 जुलाई 2021 से टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो चुका है।

आपको बता दे की बिग बॉस 14 से फेमस हुईं अभिनेत्री निक्की तंबोली ने खतरों के खिलाडी शो की शूटिंग के लिए केप टाउन जाने से कुछ दिन पहले, अपने भाई को कोविड की वजह से खो दिया था। बहादुरी का परिचय देते हुए फिर भी अभिनेत्री ने साहसिक-आधारित शो में भाग लिया है ।

खतरों के खिलाडी-11 के प्रतिभागियो की सूचि (khatron-ke-khiladi-11 contestant list )

लड़के (Boys ) –

लड़किया(Girls ) –

  • अनुष्का सेन (Anushka Sen)
  • दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya)
  • निक्की तंबोली (Nikki Tamboli)
  • श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
  • महक चाहल (Mahek Chahal)
  • आस्था गिल (Aastha Gill)
  • सना मकबूल( Sana Makbul)

निक्की तंबोली की पसंद और नापसंद

पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite एक्ट्रेस )नयनतारा
पसंदीदा खाना (Favourite Food )पोंगल ,डोसा
पसंदीदा फल (Favourite Fruit ) संतरा
पसंदीदा इत्र  (Favourite Perfume Brand )कार्टियर (Cartier )
पसंदीदा पेय (Favourite Drink ) कॉफ़ी

FAQ

निक्की तंबोली कौन है ?

निक्की तंबोली एक अभिनेत्री और मॉडल है.

निक्की तंबोली की सबसे पहली फिल्म कौन सी थी ?

निक्की तंबोली की सबसे पहली फिल्म चिकती गाडिलो चिथकोटुडू (2019) थी।

निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?

निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड के बारे में कोई खबर नहीं आयी है।

निक्की तंबोली के हस्बैंड का नाम क्या है?

इनकी शादी नहीं हुई है और ये अभी तक कुंवारी है।

निक्की तंबोली का घर कहाँ है?

निक्की तंबोली महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर की रहने वाली है?

निक्की तंबोली का जन्म कब हुआ था

निक्की तंबोली का जन्म 21 अगस्त 1996 को हुआ था।

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”निक्की तंबोली का जीवन परिचय|Nikki Tamboli Biography in Hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद