रणधीर कपूर का जीवन परिचय,जीवनी ,मूवी, ,बेटी ,बेटा ,फिल्म ,उम्र, धर्म,लंबाई , जाति ,पत्नी,बच्चे (Randhir Kapoor Biography, Movies , age, father ,cast ,family ,girlfriend ,Wife ,height ,  children, daughter, Son ,net worth ,Marriage ,wife )

रणधीर कपूर  एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं। रणधीर कपूर फ़िल्मी परिवार कपूर खानदान से ताल्लुक रखते है। इनके पिता राज कपूर ,दादा पृथ्विराज कपूर बॉलीवुड फिल्मो के महानायक अभिनेता थे।

रणधीर ,अभिनेता पृथ्वीराज के पोते और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के भाई हैं ।रणधीर कपूर का नाम बॉलीवुड में एक सफल अभिनेताओं में गिना जाता है।

इन्होने बॉलीवुड में जीत (1972), हमराही (1974) और रोमांटिक फिल्म  जवानी दीवानी (1972), लफंगे (1975), पोंगा पंडित(1975) और रामपुर का लक्ष्मण (1972) और हाथ की सफाई (1974) जैसी इत्यादि फिल्मो में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

अपनी फिल्म में अभिनेत्री का किरदार निभा रही बबिता कपूर से शादी करके 16 सालो तक साथ रहने के बाद दोनों एक दूसरे से पारिवारिक लड़ाई झगड़ो के कारण लगभग 20 सालो तक बिना तलाक लिए अलग रहे।

Randhir Kapoor
रणधीर कपूर

रणधीर कपूर का जीवन परिचय

नाम (Name)रणधीर कपूर
पूरा नाम (Real Name )रणधीर राज कपूर
निक नेम  (Nick Name)डब्बू
जन्मदिन (Birthday)15 फरवरी 1947
उम्र (Age )74 साल (साल 2021 में )
जन्म स्थान (Birth Place)चेंबूर, बॉम्बे, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, भारत
गृहस्थान (Hometown )मुंबई, भारत
शिक्षा (Education )हाई स्कूल ग्रेजुएट
स्कूल का नाम (School Name )कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून
कॉलेज का नाम (College Name )दाखिला नहीं लिया
राशि (Zodiac)कुंभ राशि
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
धर्म (Religion)हिन्दू
लम्बाई (Height)5 फीट 10 इंच
वजन (Weight)90 किलो
आंखो का रंग (Eye Colour)बादामी रंग
बालों का रंग (Hair Colour)काले एवं सफ़ेद
पेशा (Occupation)अभिनेता, निर्देशक, निर्माता
पहली फिल्म (Debut )फिल्म बतौर बाल कलाकार : श्री 420 (1955 )
फिल्म बतौर अभिनेता : कल आज और कल (1971)
निर्देशक: कल आज और कल (1971)
निर्माता: मेंहदी (1991)
वैवाहिक स्थिति Marital Statusविवाहिक
शादी की तारीख (Marriage Date )6 नवंबर 1971
सम्पति (Net worth)30 मिलियन

रणधीर कपूर का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन (Born & Early life )

रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को करुणाकरण मैटरनिटी होम, माटुंगा, बॉम्बे , बॉम्बे प्रेसीडेंसी , भारत (अब मुंबई , महाराष्ट्र के रूप में जाना जाता है ) में पंजाबी हिंदू माता-पिता के घर हुआ था।

e8ca68b7b8263e8e1379b921fa704f49
ऋषि कपूर एवं रणधीर कपूर

उनका परिवार बॉलीवुड फिल्मो में काम करने के लिए भारत के विभाजन से पहले पेशावर (अब पाकिस्तान में ) से मुंबई चला आया था । 

वह अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं । उनके दो भाई थे, स्वर्गीय राजीव और स्वर्गीय ऋषि कपूर एवं उनकी दो बहने भी है जिनका नाम रीमा और दिवंगत रितु नंदा है।

वह अभिनेता और निर्माता पृथ्वीराज कपूर के पोते और अभिनेता त्रिलोक कपूर के पोते में से एक हैं ।उनके चाचा, शम्मी और शशि कपूर दोनों अभिनेता थे।उनके भतीजों में अभिनेता रणबीर कपूर , आधार जैन और अरमान जैन और व्यवसायी निखिल नंदा शामिल हैं ।

r 1588225353
कपूर खानदान

रणधीर का ताल्लुक एक फ़िल्मी परिवार होने के कारण ये बहुत ही कम उम्र में फिल्मो में आ गये थे। पहली नौकरी रणधीर कपूर को ‘लेख टंडन’ (‘झुक गया आसमान’ के निर्देशक (1968)) के लिए सहायक निर्देशक के रूप में मिली।

एक अमीर परिवार से ताल्लुक होने के बाद भी रणधीर को बस से काम पर जाना होता था, क्योंकि उनके पिता ने उनकी कार को वापस ले लिया था जिससे वो अपनी अमीरी के चक्कर का दिखावा ना कर पाए और अपनी मेहनत के दम पर फिल्मो में काम पा सके । उन्हें केवल रविवार को अपनी कार की सवारी करने की अनुमति होती थी।

रणधीर कपूर का परिवार ( Randhir Kapoor Family)

पिता का नाम (Father’s Name)स्वर्गीय राज कपूर (अभिनेता, फिल्म निर्माता)
माता का नाम (Mother’s Name)कृष्णा कपूर
भाई का नाम (Brother ’s Name )ऋषि कपूर (अभिनेता) एवं राजीव कपूर (अभिनेता)
बहन का नाम (Sister ’s Name )रीमा जैन, रितु नंदा
पत्नी का नाम (Sister ’s Name)बबीता कपूर (अभिनेत्री)
बेटी का नाम (Daughter ’s Name )करिश्मा कपूर (अभिनेत्री) एवं करीना कपूर (अभिनेत्री)

रणधीर कपूर का वैवाहिक जीवन (Randhir Kapoor Marriage )

जब रणधीर कपूर अपनी पहली फिल्म ”कल आज और कल ” में एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे उस समय उनकी उम्र 24 वर्ष थी और इस फिल्म में उनकी प्रेमिका बबिता भी शामिल थी । अभिनेत्री बबिता से शादी करने से पहले रणधीर कपूर ने बबीता कपूर को करीब 6-7 साल डेट किया था ।

Screenshot 431
रणधीर कपूर की शादी

मात्र 24 साल की उम्र में ही रणधीर कपूर ने अभिनेता हरि शिवदासानी की बेटी अभिनेत्री बबीता से 6 नवंबर 1971 को शादी कर ली थी।

उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था क्योंकि बबीता एक अभिनेत्री थीं और उनका परिवार नहीं चाहता था कि कोई अभिनेत्री उनकी बहू बने। लेकिन रणधीर कपूर उन्हें मनाने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि बबीता ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी।

शादी के तीन साल बाद साल 1974 उनकी पहली बेटी करिश्मा कपूर पैदा हुई और शादी के 9 साल बाद उनकी दूसरी बेटी करीना कपूर सितंबर 1980 में पैदा हुई। दोनों बेटियां भारतीय फिल्म अभिनेत्रियां हैं। 

download 2
रणधीर कपूर की बेटियों का बचपन

यह जोड़ी लगभग 16 साल तक साथ रही लेकिन 1988 में अलग हो गए। कारण, रणधीर कपूर अपनी फिल्मों की बैक टू बैक असफलताओं के बाद शराबी हो गए, जो बबीता के लिए असहनीय था और वह चाहती थी कि उनकी बेटी करिश्मा कपूर एक अभिनेत्री बने, लेकिन रणधीर कपूर इसके खिलाफ थे।बबीता रणधीर को बेटियों के साथ छोड़कर चली गई।

दोनों ने अक्टूबर 2007 में सुलह कर ली और वापस अपने परिवार वालो के साथ रहने आ गई। हालाँकि 19 साल तक रणधीर एवं बबिता ने कभी तलाक नहीं लिया था ।

रणधीर कपूर का करियर (Career )

बाल कलाकार के रूप करियर

रणधीर कपूर एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे जिसकी वजह से उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत स्कूल की पढ़ाई पूरी करते ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।एक बाल कलाकार के रूप बॉलीवुड में कदम रखा था।

download 1 1
बतौर बाल कलाकार पहली फिल्म

साल 1955 में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपनी पहली फिल्म श्री 420 में अभिनय किया था। यह फिल्म इनके पिता राज कपूर द्वारा निर्देशित थी। इस फिल्म में इनके पिता राज कपूर ने मुख्य अभिनेता एवं नरगिस ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी।

साल 1959 में रणधीर ने तारा हरीश के निर्देशन में बनी फिल्म दो उस्ताद में एक बार फिर इन्होने बतौर बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता राज कपूर एवं मुख्य अभिनेत्री मधुबाला थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी।

मुख्य कलाकार के रूप करियर

साल 1971 में रणधीर कपूर ने मुख्य अभिनेता के रूप में फिल्म ”कल आज और कल ” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी बबिता कपूर ,उनके पिता राज कपूर और उनके दादा पृथ्वीराज कपूर भी शामिल थे। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही पर ठीक ठाक बिज़नेस किया।

Kal Aaj Aur Kal
बतौर मुख्य अभिनेता पहली फिल्म

अपनी पहली फिल्म के एक साल बाद साल 1972 में उन्हें लगातार तीन सफल फिल्मो जीत , रामपुर का लक्ष्मण और जवानी दीवानी में अभिनय करने का मौका मिला। रामपुर का लक्ष्मण में  शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा ने अभिनय किया था और इसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था।

rkl love
रामपुर का लक्ष्मण में  रेखा एवं रणधीर

साल 1973 में उन्होंने तमिल फिल्म रिक्शाकरण की रीमेक फिल्म रिक्शावाला में अभिनेत्री ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। साल 1974 में उन्होंने  2 बड़ी फिल्मे हमराही एवं  हाथ की सफाई बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

Rickshawala 1973
फिल्म रिक्शावाला में रणधीर

साल 1975 में उन्हें लफंगे और पोंगा पंडित जैसी फिल्मो में देखा गया। साल  1976 से 1981 तक, उन्होंने मल्टी-स्टार फिल्में जैसे चाचा भतीजा , कसम वादे  भी की।

साल 1981 की फिल्म हरजाई की विफलता के बाद , उन्हें फिल्मों में अभिनय या सह-कलाकार के लिए कुछ प्रस्ताव मिले।  एक प्रमुख अभिनेता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म 1987 में खज़ाना थी, जिसके बाद वह एक दशक तक किसी फिल्म में नहीं दिखे।

वह 1997 की फिल्म लेडीज़ ओनली के साथ 10 साल के अंतराल के बाद अभिनय में वापसी करने के लिए तैयार थे । इस फिल्म का निर्माण कमल हसन ने किया था और यह मगलिर मट्टम की रीमेक थी। फिल्म में शिल्पा शिरोडकर , सीमा बिस्वास , हीरा राजगोपाल और कमल हसन ने भी अभिनय किया । हालांकि फिल्म बनकर पूरी हो गई थी लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाई।

साल 2010 में, उन्होंने हाउसफुल और एक्शन रिप्ले में सहायक भूमिकाओं के साथ फिल्मों में सफल वापसी की । 

hqdefault 1
फिल्म हाउसफुल में रणधीर कपूर

साल 2012 में, वह मल्टी-स्टारर फिल्म हाउसफुल 2 में दिखाई दिए। फिल्म हाउसफुल 2 उनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपने भाई ऋषि के साथ अभिनय किया। वह 2013 में रमैया वस्तावैया और 2014 में सुपर नानी में भी दिखाई दिए थे।

फिल्म निर्देशक के रूप करियर

साल 1991 में, उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म हिना (1991) का निर्देशन और निर्माण किया , जिसमें उनके छोटे भाई, ऋषि कपूर और पाकिस्तानी अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार ने अभिनय किया । फिल्म का निर्माण 1988 में उनके पिता राज कपूर के निर्देशन में शुरू हुआ था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद, रणधीर ने उनकी मृत्यु के बाद फिल्म के निर्देशक के रूप में काम संभाला।

फिल्म निर्माता के रूप करियर

साल 1996 में, उन्होंने फिल्म प्रेमग्रंथ का निर्माता के रूप में निर्माण किया था। यह फिल्म उनके छोटे भाई राजीव के निर्देशन में पहली फिल्म थी।

साल 1999 में उन्होंने अपने भाई ऋषि के निर्देशन में बनी पहली फिल्म आ अब लौट चलें का निर्माण किया , जिसमें राजेश खन्ना , ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे।

रणधीर कपूर  कि पसंद और नापसंद –

पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor )राज कपूर, अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress )मुमताज
पसंदीदा फिल्म (Favorite Film )आवारा, श्री 420, जिस देश में गंगा बहती है, जागते रहो
पसंदीदा खेल (Favorite Sport )क्रिकेट
पसंदीदा रंग (Favorite Color )काला

रणधीर कपूर की हिट फिल्मे ( Randhir Kapoor Movies )

  1. रामपुर का लक्ष्मण (1972)
  2. जवानी दीवानी (1972)
  3. पोंगा पंडित (1975)
  4. धर्म करम (1975)
  5. खलीफा (1976)
  6. चाचा भतीजा (1977)
  7. कश्मे वादे ( 1978 )
  8. हीरालाल पन्नालाल (1978)
  9. सवाल (1982)
  10. खजाना (1987)

 रणधीर कपूर की संपत्ति  (Randhir Kapoor Net Worth)

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 30 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹230 करोड़ रूपये से ज्यादा

FAQ

रणधीर कपूर की पत्नी का क्या नाम है ?

रणधीर कपूर की पत्नी बबिता कपूर है।

करिश्मा कपूर के माता पिता कौन है ?

करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर एवं माँ का नाम बबिता कपूर है।

रणधीर कपूर के पिता का नाम क्या है ?

रणधीर कपूर के पिता का नाम राज कपूर था।

रणधीर कपूर जन्म तारीख क्या है ?

रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को हुआ था।

यह भी जानें –

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको “रणधीर कपूर का जीवन परिचय।Randhir Kapoor Biography in hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद