विक्की मिड्दुखेड़ा का जीवन परिचय ,विक्की मिड्दुखेड़ा की हत्या,सिद्धू मूसे वाला की हत्या ,उम्र ,परिवार ,पत्नी ( Vicky Middukhera Biography,sidhu moose wala death ,sidhu moose wala murder case reason in hindi in Hindi )
विक्की मिड्दुखेड़ा एक ऐसा नाम जिसकी चर्चा 29 मई 2022 से लगभग पुरे देश में हो रही है और इसका कारण है सबसे पहले खुद विक्की मिड्दुखेड़ा हत्या होना और उनकी हत्या में शामिल होने के शक में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गैंग के लोगो द्वारा सरेआम लोगो के चहेते और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की 30 से ज्यादा गोलियों से भूनकर हत्या कर देना।
- सिद्धू मूसेवाला के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।
- जानें कौन है गोल्डी बराड़ ?
- गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।
आज की इस आर्टिकल में हम आपको विक्की मिड्दुखेड़ा की जिंदगी से जुड़े हुए कुछ असामान्य घटनाओ , उनका जन्म , परिवार , उनकी हत्या का होना और भी उनसे जुड़े हुए कई सारे बातों के बारे में बताएंगे।
इस आर्टिकल के लिखने से पहले ही हम सिद्धू मूसेवाला ,गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई एवं गोल्डी बराड़ पर आर्टिकल लिख चुके है जिनका सम्बन्ध मूसे वाला की हत्या से जुड़ा हुआ है और यह गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई एवं गोल्डी बराड़ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में कनाडा के एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ एवं लॉरेंस बिश्नोई ने एक और पंजाबी सिंगर मनकीरत ओलक को 31 मई 2022 को जान से से मारने की धमकी दे डाली। जानें कौन है मनकीरत ओलक?
31 मई 2022 को अचानक चाहने वालों को तड़पता छोड़ दुनिया को अलविदा कह गए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके। जाने कैसे हुई मशहूर सिंगर केके की मौत?
विक्की मिड्दुखेड़ा का जीवन परिचय । Vicky Middukhera Biography in Hindi
असली नाम (Real Name) | विक्रमजीत सिंह मिड्दुखेड़ा |
निक नेम (Nick Name ) | विक्की |
जन्मदिन (Birthday) | 27 जुलाई 1988 |
जन्म स्थान (Birth Place) | श्री मुक्तसर साहिब ,पंजाब, भारत |
उम्र (Age ) | 33 साल (मृत्यु तक ) |
मृत्यु की तारीख Date of Death | 7 अगस्त 2021 |
मृत्यु का स्थान (Place of Death) | पंजाब |
मृत्यु का कारण (Death Cause) | उनकी हत्या कर दी गई |
शिक्षा (Education ) | स्नातक |
कॉलेज (College ) | पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | श्री मुक्तसर साहिब ,पंजाब, भारत |
धर्म (Religion) | सिख |
जाति (Cast ) | जाट |
लम्बाई (Height) | 5 फीट 8 इंच |
वजन (Weight ) | 72 किग्रा |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग( Hair Color) | काला |
पेशा (Occupation) | राजनीतिज्ञ |
वैवाहिक स्थिति Marital Status | वैवाहिक |
कौन है विक्की मिड्दुखेड़ा ?
विक्रमजीत सिंह मिड्दुखेड़ा या विक्की मिड्दुखेड़ा के रूप में जाना जाते है, जो छात्र संगठन “स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया” (SOI) के पूर्व अध्यक्ष थे, जो शिरोमणि अकाली दल से संबद्ध है। मिड्दुखेड़ा 7 अगस्त 2021 को अपनी हत्या तक शिरोमणि अकाली दल के एक उप-समूह युवा अकाली दल के नेता थे।
उन्होंने 7 अगस्त, 2021 तक यूथ अकाली नाम के शिरोमणि अकाली दल के सबसेट के नेता के रूप में काम किया। हाल ही में वह 7 अगस्त, 2021 को मोहाली के बाजार में किसी के द्वारा गोली मारने के बाद चर्चा में थे। फिलहाल पंजाब पुलिस सबूत के तौर पर सीसीटीवी के सहारे इस मामले की जांच कर रही है।
विक्की मिड्दुखेड़ा का जन्म एवं शुरुआती जीवन –
विक्की मिड्दुखेड़ा का जन्म 27 जुलाई 1988 को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब शहर में हुआ था। 7 अगस्त 2021 को 33 साल की कम उम्र में ही उनकी हत्या कर दी गई।
विक्की मिड्दुखेड़ा के पिता का नाम सरदार गुरदयाल सिंह है और उनकी माँ का नाम सरदारनी सुरिंदर कौर है। विक्की का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम अजय पाल सिंह मिड्दुखेड़ा है। विक्की की शादी हरकीरत कौर से हुई थी।
विक्की मिड्दुखेरा का जन्म और उनका बचपन श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब, भारत में बीता। उनके पास सिंह राशि थी। वे बहुत अच्छे दिल के व्यक्ति थे और हमेशा छात्र के प्रति सोचते हैं और उनके लिए खड़े होते हैं।
विक्की मिड्दुखेड़ा की शिक्षा –
विक्की ने शुरुआती पढ़ाई अपने घर के पास के किसी प्राइवेट स्कूल से की जिसकी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है । उन्होंने अपनी कॉलेज की शिक्षा प्रतिष्ठित पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, भारत से पूरी की।
विक्की मिड्दुखेड़ा का परिवार –
पिता का नाम (Father ) | सरदार गुरदयाल सिंह |
माता का नाम (Mother ) | सरदारनी सुरिंदर कौर |
भाई (Brother ) | अजय पाल सिंह मिड्दुखेड़ा |
पत्नी (Wife ) | हरकीरत कौर |
विक्की मिड्दुखेड़ा का करियर –
- स्कूली शिक्षा के दिनों से ही उन्हें नेतृत्व करना पसंद था। वह कई छात्र संघों के नेता थे और पंजाब विश्वविद्यालय (SOPU) चंडीगढ़ के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी थे।
- उन्होंने छात्र संघ के नेता के रूप में कमाल का काम किया था और इसलिए उन्होंने विश्वविद्यालय के चुनाव भी जीते और स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया (SOI) के अध्यक्ष बना दिया गया ।
- SOI अपने विशेष छात्र संगठन के रूप में SAD के साथ जुड़ा हुआ है।
- SAD के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और विक्की बहुत करीबी थे और इसलिए उन्होंने विक्की को SOI चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष के रूप में चुना।
- विक्की ने हमेशा सुखबीर सिंह बादल के अधीन काम किया और यूथ अकाली दल में भी शामिल रहे।
विक्की मिड्दुखेड़ा की हत्या –
7 अगस्त 2021 की सुबह जब वह अपनी कार से बाजार से अपने घर की ओर गया तो चार हथियारबंद और नकाबपोश लोगों ने मटौर बाजार में विक्की पर करीब 10 गोलियां चलाईं. उसने वहां से सुरक्षित स्थान की ओर भागने की कोशिश की लेकिन वही विक्की गिर गया।

उन्हें आनन् फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक मामला पंजाब पुलिस के अधीन है जिसने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक कर अभी तक काम चालू है ।
विक्की मिड्दुखेड़ा की हत्या में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के मैनेजर का हाथ होने का संदेह था लेकिन पुलिस की गिरप्त में आने से पहले ही सिद्धू मूसे वाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह ऑस्ट्रेलिया भाग गया था.
यूथ अकाली दल के नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के छह महीने बाद भी जांच में कोई प्रगति नहीं होने का दावा करते हुए उनके परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी ।
विक्की मिड्दुखेड़ा की हत्या का सिद्धू मूसे वाला की हत्या से सम्बन्ध होना –
अब बात आती है की विक्की मिड्दुखेड़ा की हत्या का सिद्धू मूसे वाला की हत्या से क्या सम्बन्ध हो सकता है। क्योकि विक्की मिड्दुखेड़ा ठहरे एक राजनेता और सिद्धू एक गायक दोनों का नाम दोनों की हत्याओं से पहले कभी नहीं आया।
लेकिन अचानक से 29 मई 2022 को सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या भी उसी तरीके से की जाती है जैसे विक्की मिड्दुखेड़ा की गयी थी की उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार।
29 मई 2022 को सिंगर सिद्धू मूसे वाला की सिक्योरिटी हटने के बाद उनकी हत्या का होना और ,गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई एवं गोल्डी बराड़ का सोशल मीडिया पर एक के बाद एक अपने बयानों में यह बोलना की सिद्धू मूसे वाला की हत्या उन्होंने करवाई है क्योकि साल 2021 में उनके दो भाई विक्की मिद्दुखेड़ा, गुरलाल बराड़ की हत्या में सिद्धू मूसे वाला का नाम शामिल था लेकिन राजनैतिक पावर हाथ में होने की वजह से वह बच गए थे।


वेब स्टोरी -:
यह भी पढ़े :-
- भगवंत मान का जीवन परिचय |
- अरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय |
- अपर्णा यादव का जीवन परिचय |
- केशव प्रसाद मौर्य का जीवन परिचय |
- प्रशांत किशोर का जीवन परिचय|
- योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय, इतिहास |
अंतिम कुछ शब्द –
दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”विक्की मिड्दुखेड़ा का जीवन परिचय । Vicky Middukhera Biography in Hindi ”वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे
अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हों तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद