महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय एवं आने वाली फिल्म (रिकार्ड्स,विवाह दिनांक, आयु, बायोग्राफी, ऊंचाई, आयु, फिल्म, वर्तमान टीम, पुरुस्कार) (Mahendra Singh Dhoni (MS Dhoni) Biography ,Movie in hindi, Atharva Movie, Affairs, Records, Controversy, Awards, Achievement, Age, Height, caste, net worth, family, wife)

महेंद्र सिंह धोनी का नाम आज भारत का बच्चा बच्चा जानता है. धोनी भारतीय क्रिकेट के एक उत्तम दर्जे के खिलाडी होने के साथ साथ सबसे ज्यादा successfull होने वाले लोगो में से एक है जिन्होंने क्रिकेट जगत से सन्यास ले लिया है। साल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी अपनी आने वाली फिल्म अथर्वा में दिखाई देंगे। फिल्म का पोस्टर 03 फरवरी 2022 को जारी कर दिया गया है।

फ़िलहाल के दिनों में वे धोनी चेन्नई सुपर किंग की आईपीएल टीम में बतौर कप्तान खेलते है। क्रिकेट प्रेमी जितना बॉलीवुड के अभिनेताओं को नहीं चाहते होंगे उससे ज्यादा वे धोनी को चाहते है

धोनी का नाम आज महान क्रिकेट खिलाड़ियों में गिना जाता है और क्यों ना गिना जाये धोनी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष भी किया है.

धोनी का क्रिकेट के प्रति लगाव स्कूल के समय से ही बढ़ गया था लेकिन धोनी को भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए बहुत मेहनत और कई सालो का इंतजार करना पड़ा.

जैसे ही धोनी को भारतीय में जगह मिली उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्सन की बदौलत सभी को अपना फैन बना लिया। धोनी ने भारतीय टीम की तरह से कप्तान एवं बतौर कप्तान बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये। .

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

 Mahendra Singh Dhoni Biography

Table of Contents

पूरा नाम (Real Name)महेन्द्र सिंह धोनी
उप नाम (Nickname)माही, एमएसडी, कैप्टन कूल
जन्म स्थान (Birth place)रांची, बिहार
जन्म तारीख (Date of Birth)7 जुलाई 1981
जाति (Caste)राजपूत
शिक्षा  (Educational )12 वीं कक्षा पास
पेशा (Profession)क्रिकेटर 
बल्लेबाजी शैली (Batting Style)दाएं हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग शैली (Bowling Style)दाएं  हाथ के गेंदबाज
आईपीएल की टीम (IPL)चेन्नई सुपर किंग्स
लंबाई (Height)5 फीट 9 इंच
बालों का रंग (Hair Colour)काला और सफेंद
आंखो का रंग (Eye Color)गहरा भूरा
वजन (Weight)70 किलो
कुल संपत्ति (Net Worth)रू. 700 करोड़

महेंद्र सिंह धोनी का शुरुआती जीवन (M.S. Dhoni  Early Life )

भारतीय क्रिकेट के सबसे पसंदीदा खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी को बचपन से ही फ़ुटबाल और बैडमिंटन खेलना में बड़ा मजा आता था. इन खेलो के प्रति अपने लगाव और खेलो में उम्दा प्रदर्सन की बदौलत धोनी ने अपने विद्यालय की टीम की ओर से खेलते हुए कई मैडल अपने नाम किये

एक समय के बाद उनका रुझान क्रिकेट के प्रति बढ़ता चला गया. और इन्हें विकेटकीपर के तौर पर विनु माकड़ अंडर 16 टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया था .

20 साल के धोनी नौकरी की तलाश करने के लिए खडकपुर आ गये. दक्षिणी रेलवे डिविजन के मैनेजर ने धोनी को जॉब दिलवाने में मदद की क्योकि धोनी खेल कोटे से थे तोउन्हें खेल कोटे की तरफ से ट्रैन के TT की नौकरी मिल गयी .


 महेंद्र सिंह धोनी का शिक्षा (M.S. Dhoni Education)

महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती पढ़ाई झारखंड राज्य के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से हासिल की . उसके बाद धोनी ने अपनी बारहवीं कक्षा की पढ़ाई सेट.ज़ेवियर कॉलेज से की . धोनी को क्रिकेट से बहुत प्यार था इसी कारण उन्होंने अपनी पढाई को बीच में ही दिया था .


 महेंद्र सिंह धोनी का परिवार (M.S. Dhoni Family)

महेंद्र सिंह धोनी एक हिंदू राजपूत परिवार ताल्लुक रखते है। महेंद्र सिंह धोनी का पुराना घर उत्तराखंड के अल्मोड़ा के लमगरा गांव में स्तिथ है. उनके पिता, पान सिंह अपनी नौकरी के कारण उत्तराखंड से रांची आगये थे और धोनी के पिता मेकॉन (MECON) कंपनी  में काम करते थे । धोनी के अलावा उनकी एक बहन एवं एक भाई भी है

पिता का नाम (Father’s Name)पान सिंह
माता का नाम (Mother’s Name)देवकी देवी
भाई (Brothers )नरेंद्र सिंह धोनी
बहने (Sisters) जयंती गुप्ता 
पत्नी (Wife )साक्षी सिंह रावत
बच्चे (Children)जीवा (लड़की )


 साक्षी धोनी एवं महेंद्र सिंह धोनी (Sakshi Dhoni & MS Dhoni)

धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह रावत से शादी करने से पहले, प्रियंका झा से प्यार से प्यार करते थे, धोनी जिस समय प्रियंका झा से मिलते थे तब वह साल 2002 में धोनी भारतीय टीम में अपनी जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे. साल 2002 में ही उनकी प्रेमिका की एक एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी

धोनी का अफेयर दक्षिण भारत की अभिनेत्री लक्ष्मी राय के साथ भी चला है । महेंद्र सिंह धोनी की शादी उनकी स्कूल के दोस्त साक्षी सिंह रावत से 4 जुलाई, 2010 को हो गयी थी । जिस समय शाक्षी की शादी हुई उस वक्त साक्षी कोलकाता के एक होटल मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई कर रही थीं। 

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी (M.S. Dhoni Daughter)

6 फरवरी 2015 को धोनी एक बेटी के पिता बन गए थे । धोनी ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा है जो बिलकुल अपनी माँ साक्षी रावत पर गयी है

जिस समय धोनी की पत्नी अपनी बेटी को अस्पताल में जन्म दे रही थी उस वक्त धोनी ऑस्ट्रेलिया में थे और उन्हें 2015 विश्व क्रिकेट के लिए खेल रहे थे उन्होंने अपनी बेटी को देखने के लिए उस वक्त वापस भारत नहीं आये उनका कहना था में देश का कर्तव्य निभा रहा हूँ बाकि दूसरी चीजे इंतजार कर सकती है

 महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर (M. S. Dhoni’s cricket career)

Screenshot 415 compressed 1

बल्लेबाजी करियर –

टेस्ट ODIT20IIPL
मैच9035098211
रन48761077316174669
उच्च स्कोर2241835684
10061000
2001000
503373223
4s544826116317
6s782295221

  महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच करियर (MS Dhoni’s Test match career)

पहला टेस्ट मैच02 दिसंबर , 2005भारत बनाम श्रीलंकाचेन्नई
अंतिम टेस्ट मैच 26 दिसंबर, 2014ऑस्ट्रेलिया बनाम भारतमेलबर्न

  महेंद्र सिंह धोनी का ODI मैच करियर (MS Dhoni’s Oneday match career)

पहला ODI मैच23 दिसंबर, 2004 भारत बनाम बांग्लादेश चट्टोग्राम
अंतिम ODI मैच09 जुलाई ,2019न्यूजीलैंड बनाम भारतमैनचेस्टर

  महेंद्र सिंह धोनी का टी20 मैच करियर (MS Dhoni’s T20 match career)

पहला टी20 मैच01 दिसंबर, 2006 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत जोहान्सबर्ग
अंतिम टी20 मैच01 मई, 2021सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंसदिल्ली


 धोनी द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड (MS Dhoni Records)

टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड

  • बतौर कप्तान भारतीय टीम को 2009 में ICC में पहला स्थान दिलवाया ।
  • सबसे ज्यादा 15 टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान हारने वाले भारतीय कप्तान .
  • 4,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर का रिकॉर्ड अपने नाम किया ।
  • एक भारतीय कप्तान द्वारा तीसरा सर्वोच्च स्कोर – चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224।
  • किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक, 148 बनाम पाक.
  • भारतीय विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक आउट (294) होने का रिकॉर्ड।
  • टेस्ट करियर में किसी भी विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्टंपिंग (38) करने का रिकॉर्ड।

एकदिवसीय क्रिकेट रिकॉर्ड

  • 100 मैच में बतौर कप्तान टीम इंडिया को जीत दिलाने का रिकॉर्ड बनाया
  • 10000 रन 50 की औसत से पूरे करने वाले चौथे भारतीय खिलाडी बने
  • धोनी ने सबसे ज्यादा बैटिंग औसत (51.09) 5000 से भी ज्यादा रन बनाये है
  • धोनी ODI मैच के इतिहास में 6 नंबर पर आकर सबसे ज्यादा 4031 रन बनाये
  • पहले ऐसे खिलाडी बने विकेटकीपर रहते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा 183* रन बनाये
  • भारत की आठवे विकेट के लिए सबसे बड़ी 100 की साझेदारी (धोनी एवं भुवनेस्वर कुमार के बीच
  • .कप्तान रहने के साथ विकेटकीपर रहते हुए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
  • बतौर विकेटकीपर एक ही पारी में 6 बार खिलड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड
  • बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 432 बार खिलड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड
  • बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा स्टंपिंग 120 द्वारा आउट करने का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट रिकॉर्ड

  • सबसे अधिक टी20ई 41 जीतो के साथ बतौर कप्तान
  • T20I में कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैच 72 लेने का रिकॉर्ड
  • T20I इतिहास में कप्तान और विकेटकीपर दोनों के रूप में सर्वाधिक मैच 72 खेलने का रिकॉर्ड
  • बिना डक के लगातार सबसे ज्यादा T20I 84 पारियां खेलने का रिकॉर्ड
  • T20Is में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक 87 बार आउट करने का रिकॉर्ड
  • T20I में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक कैच 54 लेने का रिकॉर्ड
  • T20I में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक स्टंपिंग 33 करने का रिकॉर्ड
  • एक T20I पारी में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक कैच 5 लेने का रिकॉर्ड


 महेंद्र सिंह धोनी के अवार्ड (M.S. Dhoni Awards and Achievement)

राष्ट्रीय सम्मान

साल पुरस्कार का नाम
2007राजीव गाँधी खेल रत्न
2009 पद्म श्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
2018 पद्म भूषण, भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार

खेल सम्मान

साल पुरस्कार का नाम
2008, 2009ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर
2006, 2008- 2014ICC वर्ल्ड ODI XI
2009, 2010, 2013आईसीसी विश्व टेस्ट एकादश:
2011कैस्ट्रोल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर


एम. एस धोनी की बायोग्राफी फिल्म (M.S. Dhoni: The Untold Story Film)

महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय

महेन्द्र सिंह धोनी की उम्र केवल 35 साल थी जब उनकी बायोग्राफी फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ बनाई गयी। इतनी काम उम्र में शायद ही किसी अभिनेता के ऊपर बायोग्राफी फिल्म बनी हो

इतनी काम उम्र में उनकी जिंदगी की कहानी के ऊपर फिल्म बनाना थोड़ा जल्दबाजी हो सकता था लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी की लोकप्रियता भारत में बॉलीवुड के अभिनेताओं से भी ज्यादा है

धोनी की इसी लोकप्रियता को फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे लिया और इसका पूरा फायदा उन्हें मिले। जैसी उम्मीद की जा रही थी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ को दर्शको ने काफी पसंद किया । फिल्म ने शुरू तीन दिनों में ही 66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। धोनी की लोकप्रियता एवं फिल्म का उम्दा प्रदर्सन देखते हुए इसे उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था ।

महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म ”अथर्वा” (MS Dhoni’s Movie ‘Atharva: The Origin)

एमएस धोनी ने अपनी आगामी फिल्म अथर्वा -द ओरिजिन में अथर्व नाम के एक योद्धा के रूप में अभिनय करते हुए 03 फ़रवरी 2022 को फिल्म का एक पोस्टर जारी किया हैं। 

वह एक खिलाड़ी, कप्तान और यहां तक ​​कि एक ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं। लेकिन अब क्रिकेटर एमएस धोनी अब अभिनय करने के लिए तैयार हैं । 03 फ़रवरी 2022 को , धोनी ने अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास अथर्व – द ओरिजिन के पहले लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपने दर्शको के साथ साझा किया।

अपने फेसबुक पेज पर विज्ञान-कथा फंतासी उपन्यास के मोशन पोस्टर को साझा करते हुए, धोनी ने कहा, “नए जमाने के ग्राफिक उपन्यास अथर्वा का पहला लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।” मोशन पोस्टर में धोनी को राक्षसी प्राणियों की सेना से जूझ रहे योद्धा अथर्व के रूप में दिखाया गया है। ग्राफिक उपन्यास रमेश थमिलमनी द्वारा लिखा गया है।

एमएस धोनी ने आगे कहा, “मैं इस परियोजना से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक अनुभव है। अथर्वा – द ओरिजिन एक अलग कहानी है  .


महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट (MS Dhoni Retirement)

धोनी ने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकेट जगत की दो खबरों ने प्रशंसकों को शॉक्ड कर दिया। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। थोड़ी देर बाद आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स में उनके साथ सुरेश रैना ने भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय

अपनी अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम को दो-दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, आपके प्यार और पूरे समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज 7 बजकर 29 बजे मुझे रिटायर्ड माना जाए।

महेंद्र सिंह धोनी कि पसंद और नापसंद (MS Dhoni Likes and Dislikes):-

पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान, अक्षय कुमार
पसंदीदा अभिनेत्रीदीपिका पादुकोण
पसंदीदा गायक (पुरुष)अरिजीत सिंह , आतिफ असलम
पसंदीदा गायिका (महिला)Lata Mangeshkar
पसंदीदा खेलपबजी
पसंदीदा व्यंजनपंजाबी खाना
पसंदीदा क्रिकेटरसचिन तेंडुलकर
पसंदीदा टीवी शोद कपिल शर्मा शो
शौककॉमेडी, ट्रैवलिंग ,  लाइफ एन्जॉयिंग

धोनी के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Fact About M.S. Dhoni)

  • धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 16 साल बाद संन्यास लिया। धोनी ने भारतीय क्रिकेट में खेलते हुए 15,000 से अधिक रन बनाए।
  •  धोनी ने अपना क्रिकेट मैच रणजी ट्रॉफी में साल 2000 में खेला था उस वक्त धोनी की उम्र केवल 18 थी
  • धोनी 2001 से 2003 के बीच पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर नौकरी करते थे ।
  • सचिन तेंदुलकर ने धोनी को सुझाव दिया था की उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनना चाहिए ।
  • धोनी को कप्तानी करने का मौका तब मिला जब राहुल द्रविड़ ने 2007 विश्व कप की हार के बाद कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था.
  • धोनी भारतीय टीम में दक्षिण अफ्रीका में पहला ICC T20 विश्व कप जीतकर बेहतरीन कप्तानी की मिशाल पेश की। ।
  •  धोनी भारतीय टीम के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सभी आईसीसी ट्राफियां जीती हैं – 2007 में टी 20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी।
  •  धोनी ने दिसंबर 2014 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी ।
  • धोनी का सबसे स्कोर 183 है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बनाया था।।
  •  धोनी ने कुल 9 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाए हैं और दो शतक उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर के बनाये हैं।
  • धोनी ने बतौर कप्तान रहते हुए भी सबसे अधिक निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी की है।
  •  धोनी ने कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतकर नाम रिकॉर्ड बनाया हैं।
  • उन्होंने बतौर कप्तान 70 T20I अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों खेले है और उन्होंने ने उनमें से 41 क्रिकेट मैचों में विजय हासिल की है।
  •  धोनी की कप्तानी की ही बदौलत भारत की टीम साल 2009 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गई थी ।
  • धोनी 27 टेस्ट जीत के साथ सबसे पहले भारतीय कप्तान बने, धोनी से पहले ये ख़िताब भारतीय टीम के महान खिलाडी सौरव गांगुली के नाम था जिन्होंने की 21 मैचों में जीत हासिल की।
  •  धोनी ने 2006 से 2010 तक ICC मेन्स ODI प्लेयर रैंकिंग में 656 दिन तक पहले स्थान पर बने रहे और 2008 और 2009 में ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर की ख़िताब भी जीते थे।
  • धोनी कप्तान के रूप ऐसे पहले खिलाडी बने जिन्होंने सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाए हैं।
  • धोनी ने लगातार नौ आईपीएल फाइनल में खेलने वाले क्रिकेटर का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।
  •  धोनी ने आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग बतौर कप्तान 100 से भी ज्यादा मैच जीते है ।
  • धोनी अपने हेलमेट के ऊपर कभी भी इंडिया के झंडे का स्टीकर नहीं लगाते है क्योकि उनके मुताबित उनको हेलमेट ज़मीन पर रखना पड़ता है विकेट कीपिंग करते समय।


 महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति  (MS Dhoni Net Worth)

2021 में नेट वर्थ$110 मिलियन
भारतीय रुपये में नेट वर्थ826 करोड़ रुपये
आईपीएल वेतन$ 2 मिलियन +
मासिक आय5 करोड़ +
वार्षिक आमदनी50 करोड़ +
धन कारकआईपीएल, टीवी विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी की कार (MS Dhoni Cars )

एमएस धोनी की कारों की सूची और कीमत

कार का नाम कार की कीमत
रेंज रोवरलैंड रोवर – 1 करोड़ +,रेंज रोवर स्पोर्ट्स – 60 लाख+
ऑडीAudi Q7 – 80 Lakh +
बीएमडब्ल्यूबीएमडब्ल्यू 7 सीरीज – 2 करोड़ +
मर्सिडीजमर्सिडीज जी वैगन – 2 करोड़ +
टोयोटालैंड क्रूजर – 1 करोड़ +
हमर हमर H2 – 1 करोड़ +

महेंद्र सिंह धोनी की बाइक (MS Dhoni Bikes )

एमएस धोनी की बाइक्स की सूची और कीमत

बाइक का नाम बाइक की कीमत
रॉयल एनफील्डबुलेट 500CC – 3 लाख
सुजुकीहायाबुसा – 15 लाख
कावासाकीकावासाकी निंजा H2R – 30 लाख
YAMAHAयामाहा R1 – 15 Lakh,यामाहा RD350
डुकाटीडुकाटी 1098

यह भी जाने :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों तो आशा करता हूँ आपको ”महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय|Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi ”वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आप एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद