मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय , जीवनी ,जाति ,शिक्षा , मिस वर्ल्ड 2017 , पृथ्वीराज फिल्म | Manushi Chhillar (Chillar) Biography in Hindi (Age, Height, Education ,Winning Pic, Caste, Boyfriend, Miss World , movie ) | Miss World 2017 from India

मानुषी छिल्लर एक भारतीय मॉडल हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017  का खिताब जीता  और उन्हें 54वीं मिस वर्ल्ड 2017 का ताज पहनाया गया है  । 

मानुषी  मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली भारत की छठी प्रतिनिधि हैं । वह आगामी ऐतिहासिक नाटक पृथ्वीराज में अपनी फिल्म की शुरुआत करेंगी ।

मानुषी साल 2022 में यश राज के बैनर तले बनी फिल्म ”पृथ्वीराज ” में अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए किरदार पृथ्वीराज की पत्नी के रूप में किरदार निभाकर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। यह फिल्म 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

आइए मानुषी छिल्लर की उम्र, व्यक्तिगत विवरण, मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने की उनकी यात्रा और अन्य रोचक तथ्यों की जाँच करें।

manushi chhillar 1581004353
मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय

नाम (Name)मानुषी छिल्लर
जन्म तारीख (Date of birth)14 मई 1997
उम्र( Age)24 साल
जन्म स्थान (Place of born )सोनीपत, हरियाणा, भारत
गृहनगर (Hometown)सोनीपत, हरियाणा, भारत
शिक्षा (Education )एमबीबीएस (MBS )
स्कूल (School )सेंट थॉमस स्कूल, नई दिल्ली
विश्व विद्यालय (University )भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, सोनीपत
राशि (Zodiac Sign)वृषभ राशि
लंबाई (Height)5 फीट 8 इंच
वजन (Weight )55 किग्रा
आँखों का रंग (Eye Color)भूरा
बालो का रंग( Hair Color)भूरा
धर्म (Religion)हिन्दू धर्म
जाति (Caste )जाट
नागरिकता(Nationality)भारतीय
पेशा (Occupation)अभिनेत्री
शुरुआत (Debut ) बॉलीवुड फिल्म: पृथ्वीराज (2021 )
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  आविवाहित

मानुषी छिल्लर का जन्म एवं शुरूआती जीवन ( Birth & Early Life )

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को  हरियाणा के सोनीपत शहर में पिता डॉ मित्रा बसु एवं माँ डॉ नीलम छिल्लर के यहां एक जाट परिवार में हुआ था। मानुषी एक डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती है।

Manushi Chillar Childhood Picture
मानुषी छिल्लर बचपन में

इनके पिता डॉ मित्रा बसु एक एक चिकित्सक होने के साथ साथ एक वैज्ञानिक है जो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में काम करते है।

Manushi Chillar Family. 1 1
मानुषी छिल्लर का परिवार

इनकी माँ भी एक मेडिकल डॉक्टर होने के साथ साथ मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान में काम करती है। मानुषी के अलावा इनके परिवार में इनकी एक बहन भी है जिसका नाम देवांगना छिल्लर है एवं इनके छोटे भाई का नाम दलमित्रा छिल्लर है

मानुषी छिल्लर की शिक्षा (Manushi Chhillar  Education )

मानुषी ने अपनी शुरुआती पढाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से प्राप्त की जहां से उन्होंने कक्षा 12 में अंग्रेजी विषय में अखिल भारतीय सीबीएसई टॉपर बनी और उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

मानुषी हमेशा से एक मॉडल बनना चाहती थी और उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया । उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में कई ब्यूटी कांटेस्ट भी जीते हैं।

उसके बाद आगे की पढाई करने के लिए उन्होंने सोनीपत के भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने अपनी एमबीए की डिग्री हासिल की।

मानुषी छिल्लर का परिवार ( Manushi Chhillar  Family)

पिता का नाम (Father’s Name)डॉ मित्रा बसु
माता का नाम (Mother’s Name)डॉ नीलम छिल्लर
भाई का नाम (Brother ’s Name)दलमित्रा छिल्लर
बहन का नाम (Sister ’s Name)देवांगना छिल्लर

मानुषी छिल्लर का फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब (Femina Miss India )

साल 2016 में मानुषी ने मिस इंडिया आर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता ” प्रिंसेस ” में हिस्सा लिया था । इस इवेंट को बिग बाजार द्वारा स्पोंसर किया गया था। इस प्रतियोगिता में उन्हें विजेता का ताज पहनाया गया था। प्रतियोगिता के दौरान, उन्हें उप-प्रतियोगिता में मिस फोटोजेनिक का खिताब भी मिला ।

Manushi Chillar Miss India 2017
मिस फोटोजेनिक का खिताब

साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर फेमिना मिस इंडिया हरियाणा में हिस्सा लिया और एक बार फिर विजेता का खिताब जीता।

इसके बाद में उन्होंने 25 जून 2017 को यश राज फिल्म स्टूडियो में आयोजित फिनाले इवेंट में प्रतियोगिता का मुख्य खिताब फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 जीता । इस तरह, उन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार अर्जित किया ।

मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब (Miss World 2017 )

Manushi Chillar Miss World 2017 1
मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017

साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड ( Miss World ) में भारत का प्रतिनिधित्व किया,मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने वाली मॉडलों को बहुत सारे कम्पटीशन से गुजरना होता है।

मानुषी ने मिस वर्ल्ड में विजेता बनने से पहले वह टॉप मॉडल, पीपुल्स च्वाइस और मल्टीमीडिया जैसी सभी प्रतियोगिताओ में बाज़ी मारकर फाइनलिस्ट तक पहुंची।

  • वह मिस वर्ल्ड में भारत की चौथी ब्यूटी विद ए पर्पस विजेता हैं।
  • संयुक्त रूप से मिस वर्ल्ड और ब्यूटी विद ए पर्पस जीतने वाली पहली महिला हैं।
  • वह मिस वर्ल्ड ( Miss World ) ताज जीतने वाली छठी भारतीय महिला बनीं।
  • वह प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी भारतीय बनी जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता

मिस वर्ल्ड बनने से पहले मॉडलों को कुछ प्रोजेक्ट दिए जाते है जिन्हे उन्हें जीतना होता है तभी वह मिस वर्ल्ड के आगे राउंड में जा पाती है।

छिल्लर की ब्यूटी विद ए पर्पस प्रोजेक्ट का नाम प्रोजेक्ट शक्ति था। अभियान का लक्ष्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है ।उन्होंने इस परियोजना के लिए लगभग 20 गांवों का दौरा किया और 5,000 से अधिक महिलाओं का इलाज किया

18 नवंबर 2017 को मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड (Miss World ) का ताज पहनाया गया था।

मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद (Reign as Miss World )

मानुषी जब मिस वर्ल्ड 2017 बनकर 26 नवंबर को वापस भारत लौटी तो उनका स्वागत करने के लिए लोगो की एक बड़ी भीड़ मौजूद थी जिन्होंने उनका स्वागत किया । वह हैदराबाद में 2017 ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में सेलिब्रिटी वक्ताओं में से एक थीं ।

  • वह 2017 में गूगल सर्च पर भारत की शीर्ष ट्रेंडिंग हस्ती भी थीं ।
  • मानुषी को एनीमिया मुक्त हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया था। 
  •  वह पुष्कर में हेवलेट-पैकार्ड एंटरप्राइज द्वारा 10वें C4IO में अतिथि वक्ता भी थीं ।
  • उन्हें नई दिल्ली में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर लीडरशिप समिट 2017 में प्राउड मेकर ऑफ इंडिया पुरस्कार मिला।
  • उन्हें मिस वर्ल्ड जीतने के लिए 2017 सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था ।
  • साल 2018 में उन्होंने इंडोनेशिया का दौरा किया और मानवीय गतिविधियों में भाग लिया जहां उन्हें मिस इंडोनेशिया 2018 का ताज पहनाया।

मानुषी छिल्लर की फ़िल्में ( Manushi Chhillar Movies )

मानुषी , यशराज फिल्म्स के प्रोजेक्ट की फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj )  से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। पृथ्वीराज फिल्म एक  ऐतिहासिक महाकाव्य एक्शन ड्रामा फिल्म है।  यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

इस फिल्म में अक्षय कुमार को पृथ्वीराज चौहान के रूप में दिखाया गया है , जबकि मानुषी छिल्लर नेअपनी प्यारी पत्नी संयोगिता की भूमिका निभाकर हिंदी फिल्म की शुरुआत की। 

इस फिल्म में संजय दत्त , सोनू सूद , आशुतोष राणा , साक्षी तंवर ,मानव विज और ललित तिवारी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे ।

मानुषी छिल्लर कि पसंद और नापसंद –

पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor )आमिर खान , रणवीर सिंह
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress )प्रियंका चोपड़ा
पसंदीदा मॉडल (Favorite Model )रीता फारिया
पसंदीदा नेता ( Favorite Politician )नरेंद्र मोदी

मानुषी छिल्लर की कुल संपत्ति ( Patralekha Paul  Net Worth)

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 1 मिलियन के आस पास
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)7 करोड़ रूपये

FAQ

मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड कब बनी थी ?

मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 18 नवंबर 2017 को बनी थी।

मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम क्या है ?

मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम पृथ्वीराज है ,जो 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मानुषी छिल्लर का जन्म कहां हुआ था ?

मानुषी छिल्लर 14 मई 1997 को  हरियाणा के सोनीपत शहर में पिता डॉ मित्रा बसु एवं माँ डॉ नीलम छिल्लर के यहां एक जाट परिवार में हुआ था।

मानुषी छिल्लर की जाति क्या है ?

मानुषी छिल्लर एक जाट परिवार से ताल्लुक रखती है।

यह भी देखे :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”  मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय। Manushi Chhillar Biography in Hindi ”वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हों तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद