दीपिका कुमारी महतो एक भारतीय तीरंदाज है जिन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2012 से की थी। दीपिका अभी तक अपने तीरंदाजी करियर में कुल 37 मैडल अपने नाम कर चुकी है।

पद्म श्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय तीरंदाज दीपिका ने बहुत ही निचले स्ठर से अपनी तीरंदाजी करियर की शुरुआत की थी और आज विश्व की नंबर वन तीरंदाज खिलाडी है।

साल 2021 में दीपिका टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा लिया था लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पायी। क्वार्टर फाइनल दीपिका को कोरिया की आन सन से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना ओलम्पिक पदक के भारत लौटना पड़ा।

दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी का जीवन परिचय

नाम ( Name)दीपिका कुमारी
पूरा नाम (Full Name)दीपिका कुमारी महतो
जन्म (Birth)13 जून 1994
उम्र (Age)27 साल (साल 2021 में )
जन्म स्थान (Birth Place)रातू चट्टी गांव, रांची
गृहनगर (Hometown)रांची, झारखंड
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिंदू
कद (Height)5 फीट 3 इंच
वजन (Weight)56 किलो
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Profession) तीरंदाजी खिलाड़ी
अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत (International Debut ) 2012
उच्चतम विश्व रैंकिंग ( Highest world ranking )1
कोच (Coach)हरेंद्र सिंह
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
शादी की तारीख (Marriage Date )30 जून 2020
विवाह स्थान ( Marriage Place)मोराबादी, रांची, झारखंड

दीपिका कुमारी का शुरुवाती जीवन (Deepika Kumari Early Life )

दीपिका कुमारी का जन्म 13 जून 1994 को पिता शिवनारायण महतो एवं माँ गीता महतो के यहाँ झारखंड राज्य के शहर रांची में हुआ था। दीपिका के पिता अपना घर चलाने के लिए ऑटोरिक्शा चलाते थे और माँ नर्स का काम करती थी।

दीपिका को बचपन से ही निशानेबाज़ी का बहुत शौक था एक बार दीपिका अपनी माँ के साथ जा रही थी तभी उन्हें रास्ते में कही आम का पेड़ दिखा लेकिन दीपिका की माँ को लगा की वो आम के पेड़ से आम नहीं तोड़ पाएंगी क्योकि वो पत्थर से निशाना लगाके आम नहीं तोड़ पायेगी।

जब दीपिका ने अपने हाथ में पत्थर उठाके एक की निशाने में आम के पेड़ से आम को तोड़ दिया।अपनी बेटी की इतनी अच्छी निशानेबाज़ी देख कर उनकी माँ हैरान रह गयी थी.

शुरुआत में दीपिका के घरवाले आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उनके लिए दीपिका की तीरंदाजी के उपकरणों के ऊपर पैसा खर्च करना संभव नहीं था तो दीपिका ने बांस की लकड़ी से धनुष बना कर अपनी तीरंदाजी का अभ्यास करती थी।

दीपिका कुमारी का परिवार (Deepika Kumari Family)

पिता का नाम (Father’s name)शिवनारायण महतो
माता का नाम (Mother’s name)गीता महतो
पति का नाम (Husband’s Name)अतानु दास

दीपिका कुमारी की शादी (Deepika Kumari marriage)-

दीपिका कुमारी
दीपिका की शादी

दीपिका कुमारी के पति का नाम अतानु दास है। दीपिका की शादी 30 जून 2020 को रांची शहर के मोराबादी इलाके में हुयी थी। अतानु दास भी भारतीय तीरंदाज है। शादी में पचास पचास के समूह में सौ लोगो ने शिरकत की थी।

दीपिका और अतानु दास एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते थे और क्योकि दोनों तीरंदाज है लेकिन शादी करने से पहले एक दूसरे को आठ साल से एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते थे।

दोनों एक ही प्रोफेशन में होने की वजह से ज्यादा मिलने जुलने के कारण दोनों को एक दूसरे से मुलाकात के दौरान दोस्ती हुयी और फिर धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे को प्यार हो गया और इस प्यार को दोनों ने शादी बंधन में बदल लिया।

दीपिका कुमारी
अतुल दासों और दीपिका मिक्स्ड टीम इवेंट में

अतानु दास और दीपिका ने साथ में साल 2013 में वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था ये आयोजन कोलंबिया में हुआ था । अभी दीपिका कुमारी के पति अतानु दास की तीरंदाजी में विश्व रैंकिंग 9 है।

दीपिका कुमारी का तीरंदाजी करियर (Deepika Kumari archery Career)–

दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी के तीरंदाजी करियर की शुरुआत साल 2005 में हो गयी थी जब उन्हें अर्जुन तीरंदाजी अकादमी में दाखिला लिया यह अकादमी झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी द्वारा शुरू की गयी थी।

दीपिका कुमारी को तीरंदाजी में अपना प्रोफेसनल करियर बनाने में असली मदद उनकी चचेरी बहन ने की क्योकि उनकी चचेरी बहन उस समय टाटा तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजी किया करती थी ।

साल 2006 में इन्होने टाटा तीरंदाजी अकादमी को ज्वाइन कर लिया था और इस अकादमी में इन्होने अपनी निशानेबाज़ी को बेहतर बनाने के गुण सीखे और यही से उनकी जिंदगी का असली सफर शुरू हुआ और उन्हें मैक्सिमो में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला।

दीपिका कुमारी की उपलब्धियाँ ( Deepika Kumari Achievements)-

साल 2006 से 2010 तक

  • साल 2006 में दीपिका ने मैक्सिको के मेरिडा शहर में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप में हिस्सा लिया और अपने अचूक निशानेबाज़ी से जूनियर कंपाउंड प्रतियोगिता में जीत हासिल की और ऐसा करने वाली ये दूसरी भारतीय बनी इससे पहले ये कारनामा भारतीय तीरंदाज पल्टन हांसदा ने किया था।
  • जब दीपिका की उम्र मात्र पंद्रह साल थी तब इन्होने साल 2009 में अमेरिका शहर ओग्डेन में आयोजित 11वीं युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीत हासिल की थी।
  • साल 2010 में इन्होने दिल्ली में आयोजित कॉमनवैल्थ खेलो में भाग लिया जिसमे इन्होने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इसी साल दीपिका ने एशियाई खेलो भाग लिया लेकिन कांस्य पदक ही जीत पायी।

साल 2012 से 2016 तक

  • दीपिका में साल 2012 में तुर्की में आयोजित विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन निशानेबाज़ी का प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता। साल 2013 में कोलंबिया में आयोजित विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • साल 2015 दीपिका कुछ ज्यादा खास कमाल नहीं पायी और ज्यादातर प्रतियोगिताओ में स्वर्ण पदक जितने वाली दीपिका कुमारी ने कोपेनहेगन विश्व चैंपियनशिप एशियाई चैम्पियनशिप दोनों प्रतियोगिताओ में रजत पदक जीतकर ही संतोष करना पड़ा ।
  • इन्होने साल 2016 में तीरंदाजी में महिला रिकर्व प्रतियोगिता  में Ki Bo-bae के विश्व रिकॉर्ड ( (686/720) को तोड़ते तोड़ते रह गयी लेकिन उन्होंने Ki Bo-bae के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके अलावा इन्होने रियो ओलिंपिक में क़्वालिफ़ाइ किया लेकिन रूस के खिलाफ हार गयी।

साल 2019 से अब तक

  • दीपिका ने साल 2019 में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर कॉन्टिनेंटल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में ओलिंपिक कोटा हासिल किया जो बैंकाक में आयोजित की गयी थी। साल 2021 में पेरिस के विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक हासिल किये।

 दीपिका कुमारी को प्राप्त सम्मान ( Deepika Kumari Awards )

  • साल 2012 में भारत सरकार ने दीपिका को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • साल 2014 में इनकी बेहतरीन तीरंदाजी के लिए स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • भारत सरकार द्वारा 2016 में पद्म भूषण पदक से सम्मानित।
  • साल 2017 में यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

 दीपिका कुमारी सोशल मीडिया अकाउंट्स

Deepika Kumari  Instagramयहाँ क्लिक करें
 Deepika Kumari  Facebookयहाँ क्लिक करें
Deepika Kumari  Twitterयहाँ क्लिक करें

FAQ

दीपिका कुमारी के कोच कौन है ?

दीपिका कुमारी के कोच हरेंद्र सिंह है

दीपिका कुमारी के पति का क्या नाम है ?

दीपिका कुमारी के पति का नाम अतानु दास है जो की एक भारतीय तीरंदाज है

दीपिका कुमारी का गावं कौन सा है ?

दीपिका कुमारी रातू चट्टी गांव की रहने वाली है

दीपिका कुमारी का जन्म कब हुआ ?

दीपिका कुमारी का जन्म 13 जून 1994 को हुआ था

यह भी जाने :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”दीपिका कुमारी का जीवन परिचय | Deepika Kumari biography in hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद