वाणी कपूर का जीवन परिचय ,की जीवनी , बेलबॉटम फिल्म ,नयी फिल्म ,बॉयफ्रेंड ,पति (Vaani Kapoor Biography In Hindi ,bell bottom film,bell bottom full movie  ,Age, Height, Caste ,Career, Family , Boyfriend  )

वाणी कपूर एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री और एक पूर्व मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म शुद्ध देसी रोमांस (2013) से की थीं , जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले।

उन्हें यश राज फिल्म्स (YRF) द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस (2013) में लॉन्च किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

इसके बाद वाणी ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म बेफिक्रे के साथ आने के लिए 2016 तक इंतजार किया, जिसका निर्देशन खुद आदित्य चोपड़ा ने किया था।

फ़िलहाल वाणी अपनी नई आने वाली फिल्म बेलबॉटम को लेकर बहुत उत्साहित है इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा रहे है। एवं उनके साथ हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी शामिल है।

वाणी कपूर
वाणी कपूर

वाणी कपूर का जीवन परिचय

नाम (Name)वाणी कपूर
जन्मदिन (Birthday) 23 अगस्त 1988
आयु (Age)33 वर्ष (साल 2021 में )
जन्म स्थान (Birth Place) दिल्ली, भारत
गृह नगर (Hometown)दिल्ली, भारत
शिक्षा (Education)पर्यटन में स्नातक
स्कूल (School )माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली
कॉलेज (College) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
धर्म (Religion)हिन्दू
नागरिकता (Nationality )भारतीय
राशि (Zodiac)सिंह
शौक (Likes)गाने सुनना एवं डांस करना
लम्बाई (Height)5 फीट 5 इंच
बॉडी साइज (Body Measurements)36-28-35
आंखो का रंग (Eye Colour)गहरी भूरी
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Occupation)अभिनेत्री
शुरुआत (Debut )टीवी-स्पेशल @ 10- राजूबेन (2009)
फिल्म – हिंदी: शुद्ध देसी रोमांस (2013)
बॉयफ्रेंड (Boyfriend ) आदित्य चोपड़ा, निदेशक (अफवाह)
निखिल थंपी, फैशन डिजाइनर (अफवाह)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  आविवहिक

वाणी कपूर शुरुवाती जीवन (Early Life )-

वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ। इनके पिता का नाम शिव कपूर जो की एक व्यापारी है  उनकी मां डिंपी कपूर एक शिक्षक थी जो बाद में मार्केटिंग कार्यकारी बन गयी। वाणी की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम नूपुर चोपड़ा, जो शादीशुदा हैं और दुबई में सेटल हो चुकी हैं।

वाणी कपूर  की शिक्षा (Education )-

वाणी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अशोक विहार , दिल्ली के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से की । उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिला लिया  और पर्यटन अध्ययन में स्नातक की डिग्री पूरी की,

अपनी डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होने  जयपुर में ओबेरॉय होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में ट्रेनिंग की और बाद में आईटीसी होटल में काम किया। मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें एलीट मॉडल मैनेजमेंट द्वारा साइन किया गया था 

वाणी कपूर  का परिवार (Family)-

वाणी कपूर
वाणी कपूर अपनी माँ एवं बहन के साथ
पिता का नाम (Father’s Name) शिव कपूर (व्यवसायी)
माता का नाम (Mother’s Name)डिंपी कपूर (शिक्षक)
बहन का नाम (Sister ’s Name)नूपुर चोपड़ा (बड़ी)

वाणी कपूर करियर (Career )-

वाणी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग एजेंसी एलीट मॉडल मैनेजमेंट से एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने पायल सिंघल और सैलेक्स नायरंगबम जैसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों के साथ काम किया है।

उन्होंने कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभुवनदास भीमजी ज़वेरी ज्वैलरी सहित कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है।

वाणी कपूर
वाणी कपूर फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में

उन्होंने 2013 की बॉलीवुड फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे.2014 में, उन्होंने तमिल फिल्म आहा कल्याणम से शुरुआत की, जो बॉलीवुड फिल्म बैंड बाजा बारात (2010) की रीमेक थी।

उसके बाद रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे (2016) और ऋतिक रोशन एवं टाइगर श्रॉफ के साथ वॉर (2019) में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टार बॉलीवुड फिल्म ‘शमशेरा’ (2020) में महिला प्रधान के रूप में चुना गया था।

वाणी कपूर  के कुछ बेहतरीन फिल्मे (Vaani Kapoor Movies )-

  1. शुद्ध देसी रोमांस (2012 )
  2. बेफिक्रे (2016 )
  3. वार (2019 )
  4. बेलबॉटम (2021 )

वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ( Vaani Kapoor in bell bottom film )

वाणी की नयी फिल्म बेलबॉटम जो 19 अगस्त 2021 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। वाणी के साथ फिल्म में अन्य कलाकार जैसे अभिनेता अक्षय कुमार ,हुमा कुरैशी एवं कपूर,लारा दत्ता भी शामिल है

वाणी कपूर
फिल्म बेल बॉटम 

रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्मित फिल्म बेल बॉटम एक जासूसी ,थ्रिलर फिल्म है। .इस फिल्म इसकी कहानी साल 1980 के दौरान खालिस्तानी अलगाववादियों द्वारा भारत में घटित अपहरण की घटनाओं से प्रेरित है.इस फिल्म में जासूस का किरदार अक्षय कुमार द्वारा निभाया गया।

वाणी कपूर के विवाद ( Vaani Kapoor Controversies)

वाणी कपूर
वाणी कपूर

अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘बेफिक्रे’ (2016) की रिलीज से ठीक पहले उन्होंने अपने लुक को बढ़ाने के लिए होंठ और ठुड्डी की सर्जरी करवाई। उनकी सर्जरी एक आपदा साबित हुई और इसके लिए उन्हें इंटरनेट पर बुरी तरह ट्रोल किया गया। हालांकि एक्ट्रेस ने इससे इनकार किया है

वाणी कपूर  कि पसंद और नापसंद –

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)ब्रैडली कूपर और ऋतिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actressरेखा और माधुरी दीक्षित
पसंदीदा खाना (Favourite Food)इटैलियन खाना ,उत्तर-भारतीय व्यंजन
पसंदीदा गाना  (Favourite Song )पानी दा रंग (विकी डोनर, 2012)
पसंदीदा रंग (Favourite Color )सफेद एवं काला
पसंदीदा गायक (Favourite Singer )अडेले

वाणी कपूर  के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Fact)

  • अपनी पहली फिल्म साइन करते हुए, उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था ।
वाणी कपूर
  • वाणी मैक्सिम, एफएचएम, कॉस्मोपॉलिटन, फेमिना वेडिंग टाइम्स, एले, वोग और फेमिना जैसी कई लोकप्रिय पत्रिकाओं के कवर पर आ चुकी है।
  • मॉडलिंग करियर शुरू करने से पहले, वह ब्रेसिज़ पहनती थीं।
  • उसने एक इंटरव्यू में खुलासा किया, कि उसके पिता चाहते थे कि उसकी बड़ी बेटी की तरह ही कम उम्र में उसकी शादी हो, लेकिन वाणी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
  • 2017 में, वाणी यश राज के रीमेक संगीत वीडियो “मैं यार मनाना नी” में दिखाई दीं।
वाणी कपूर
  • वह अभिनेत्री राशी खन्ना एवं वाणी बहुत लंबे समय से सबसे अच्छे दोस्त हैं।
वाणी कपूर
  • वाणी शुद्ध देसी रोमांस के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू एवं स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर अवार्ड जीत चुकी है

वाणी कपूर की कुल संपत्ति (Vaani Kapoor Net Worth)–

वाणी कपूर की कुल नेटवर्थ 1.3 मिलियन USD है, जो कि भारतीय मुद्रा में 9 करोड़ भारतीय रुपया (यानी नौ करोड़ INR) है। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।

वाणी भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी प्रमुख कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और अपने स्वयं के मेकअप ब्रांड Kay से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 1.3 मिलियन से ज्यादा
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)9 करोड़ रूपये
महीने की आय (Monthly Income And Salary)10 लाख
सालाना आय (Annual Income)1 करोड़

FAQ

वाणी कपूर कौन है ?

वाणी कपूर एक अभिनेत्री एवं मॉडल है.

वाणी कपूरके पति का क्या नाम है ?

वाणी कपूर की अभी तक शादी नहीं हुई है।

वाणी कपूर के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?

वाणी कपूर अभी तक सिंगल है

वाणी कपूर की बहन का क्या नाम है ?

वाणी कपूर की बहन का नाम नूपुर चोपड़ा है।

वाणी कपूर की सबसे पहली फिल्म कौन सी थी ?

वाणी कपूरका सबसे पहली फिल्म सुध देशी रोमांस (2013) थी।

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”वाणी कपूर का जीवन परिचय|Vaani Kapoor Biography in Hindi”वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद