अनुष्का रंजन जीवन परिचय, जीवनी , उम्र, हाइट, शादी , पति , परिवार, जाति। Anushka Ranjan Biography in Hindi (age , family ,Marriage, movies ) । Anushka Ranjan Husband, Anushka Ranjan Marriage

अनुष्का रंजन  एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा , विक्रम फडनीस, नीता लुल्ला , प्रिया कटारिस पुरी, बबीता मलकानी, एमी बिलिमोरिया और कई अन्य डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग की है।

अनुष्का ने साल 2015 में हिंदी फिल्म “ वेडिंग पुलाव ” से एक अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह “वरुना डी’जानी” के नाम से जानी जाने वाली एक ज्वैलरी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर थीं।

आइए एक नजर डालते हैं अनुष्का रंजन के परिवार, प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, फ़िल्मी करियर की यात्रा, उपलब्धियों आदि पर।

अनुष्का रंजन का जीवन परिचय

नाम (Name)अनुष्का रंजन
जन्म तारीख (Date of birth)1 अक्टूबर 1990
उम्र( Age)31 साल (साल 2021 )
जन्म स्थान (Place of born )मुंबई, भारत
गृहनगर (Hometown)मुंबई, भारत
शिक्षा (Education )एक्टिंग में डिप्लोमा
स्कूल (School )जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र
कॉलेज /विश्व विद्यालय (University )• लोरेटो हाउस कॉलेज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
• व्हिसलिंग वुड्स, मुंबई, महाराष्ट्र
• आईटीए स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, मुंबई, महाराष्ट्र
• अनुपम खेर स्कूल ऑफ एक्टिंग मुंबई, महाराष्ट्र
राशि (Zodiac Sign)तुला राशि
लंबाई (Height)5 फीट 8 इंच
वजन (Weight )60 किग्रा
आँखों का रंग (Eye Color)भूरा
बालो का रंग( Hair Color)भूरा
धर्म (Religion)हिन्दू
नागरिकता(Nationality)भारतीय
पेशा (Occupation)मॉडल, अभिनेत्री
बॉयफ्रेंड (Boyfriend )आदित्य सील (अभिनेता)
शुरुआत (Debut ) फिल्म: वेडिंग पुलाव (2015) ‘अनुष्का’ के रूप में
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  विवाहित
शादी की तारीख ( Marriage Date )21 नवंबर 2021

अनुष्का रंजन का जन्म एवं शुरूआती जीवन ( Birth & Early Life )

अनुष्का रंजन का जन्म  1 अक्टूबर 1990 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में पिता शशि रंजन एवं माँ अनु रंजन के यहां हुआ था।

अनुष्का के पिता शशि रंजन FTII के अभिनेता एवं निर्देशक होने के साथ साथ GR8 पत्रिका के प्रकाशक है एवं उनकी माँ अनु रंजन द इंडियन टेलीविज़न अकादमी के संस्थापक है। अनुष्का के अलावा उनके परिवार में उनकी एक बहन भी है जिसका नाम आकांक्षा रंजन है।

अनुष्का रंजन की शिक्षा ( Anushka Ranjan Education )

अनुष्का ने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल से की। उसे बाद उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए व्हिसलिंग वुड्स में दाखिला लिया जहां से उन्होंने 2 साल का एक्टिंग डिप्लोमा किया।

एक्टिंग की पढाई में डिप्लोमा लेने के बाद उन्होंने आईटीए स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में 1 साल का एक्टिंग परफॉर्मिंग आर्ट्स कोर्स किया।

इसके बाद अनुपम खेर स्कूल ऑफ एक्टिंग से 3 महीने का कोर्स किया, इसके बाद नादिरा बब्बर के साथ थिएटर किया। उन्होंने गुरुजी वीरू कृष्ण की देखरेख में कथक डांस की ट्रेनिंग भी ली है ।

अनुष्का रंजन का परिवार ( Anushka Ranjan Family )

अनुष्का रंजन
अनुष्का रंजन का परिवार
पिता का नाम (Father’s Name)शशि रंजन
माता का नाम (Mother’s Name)अनु रंजन
बहन का नाम (Sister ’s Name)आकांक्षा रंजन
पति का नाम (Husband ’s Name) आदित्य सील (अभिनेता)

अनुष्का रंजन की शादी (Anushka Ranjan Marriage )

Aditya Seal 1
अनुष्का रंजन की शादी

अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए  हैं। दोनों ने 20 नवंबर 2021 की शाम को मुंबई में संगीत समारोह के साथ अपनी होने वाली शादी का जश्न मनाया था ।

अनुष्का ने सेक्विन के साथ एक लाल साड़ी पहनी थी, जबकि आदित्य ने चांदी के अलंकरण के साथ एक काले रंग की पोशाक पहनी थी। 

अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी की पार्टी में आलिया भट्ट, रवीना टंडन, भाग्यश्री, उनके बेटे अभिमन्यु दसानी, अनु मलिक, गुलशन ग्रोवर और क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे शामिल हुए। 

कौन है अनुष्का रंजन का पति ( Who is Anushka Ranjan Husband )

Aditya Seal and Anushka Ranjan
अनुष्का रंजन का पति

अनुष्का रंजन के पति का नाम आदित्य सील है जो की एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ”एक छोटी सी लव स्टोरी ” फिल्म से की , जिसमें उन्होंने मनीषा कोइराला के साथ एक किशोर की भूमिका निभाई थी ।

अभिनेता सील एक विश्व ताइक्वांडो चैंपियन है । उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए काम करते हुए एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया।

अनुष्का रंजन का करियर ( Career)

साल 2015 में उन्होंने हिंदी फिल्म “ वेडिंग पुलाव ” से एक अभिनेत्री के रूप में अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत की थी ।इस फिल्म में अनुष्का के साथ अभिनेता दिगांथ और सोनाली सेगल मुख्य भूमिकाओं में थे। अनुष्का की पहली फिल्म ” वेडिंग पुलाव” का निर्देशन बिनोद प्रधान ने किया था ।

साल 2016 में अनुष्का श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित ”बत्ती गुल मीटर चालू ” में अभिनय करती हुई दिखाई दी थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर एवं यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में थे। उनकी यह फिल्म ग्रामीण भारत में बढ़ते हुए बिजली की कहानी को दर्शाती है।

साल 2020 में अनुष्का को एकता कपूर की कंपनी  वेब सीरीज प्रोडक्शन कंपनी ऑल्टबालाजी की  ”फितरत ” वेब सीरीज  में एमी नाम की लड़की का किरदार निभाते हुए  क्रिस्टल डिसूजा और आदित्य सील के साथ अभिनय करते हुए देखा गया।

अनुष्का रंजन के पुरस्कार ( Anushka Ranjan Awards )

साल 2015 में अनुष्का को उनकी पहली फिल्म में बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर होने के नाते TSR नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया था।

अनुष्का रंजन की पसंद और नापसंद –

पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor )सलमान खान , शाहरुख खान , रणबीर कपूर
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress )रेखा
पसंदीदा फैशन डिज़ाइनर्स ( Fashion Designers )मनीष मल्होत्रा , विक्रम फडनीस, 
पसंदीदा रंग (Favorite Color )काला ,भूरा

अनुष्का रंजन की कुल संपत्ति (  Anushka Ranjan Net Worth)

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 2 मिलियन के आस पास
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)14 करोड़ रूपये

FAQ

अनुष्का रंजन का पति कौन है ?

अनुष्का रंजन के पति का नाम आदित्य सील है जो की एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं।

अनुष्का रंजन की शादी कब हुई ?

अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए  हैं।

अनुष्का रंजन के पति का नाम क्या है ?

अनुष्का रंजन के पति का नाम आदित्य सील है .

यह भी देखे :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”  अनुष्का रंजन का जीवन परिचय । Anushka Ranjan Biography in Hindi ”वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हों तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद