मनोज तिवारी का जीवन परिचय,जीवनी ,मूवी, विश्व की सबसे बड़ी रामलीला ,फिल्म ,भोजपुरी गाने , उम्र, धर्म,लंबाई , जाति ,पत्नी,बच्चे (Manoj Tiwari Biography, Movies , age, father ,cast ,family ,girlfriend ,gf ,height , bhojpuri gana, children,daughter,World biggest Ram Leela ,net worth ,Marriage ,wife )

मनोज तिवारी  एक भारतीय राजनीतिज्ञ, गायक और अभिनेता हैं. उन्हें भोजपुरी फिल्मों में शीर्ष अभिनेता के रूप में पहचाना जाता है , लेकिन अभिनय से पहले वे लगभग दस साल तक गायक रहे हैं। 

वह एक राजनेता (भाजपा) और क्रिकेट प्रेमी भी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक गाना भी गाया था।

मनोज उत्तर पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं । उन्होंने गोरखपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2009 का आम चुनाव लड़ा लेकिन योगी आदित्यनाथ से हार गए थे।

 मनोज तिवारी
मनोज तिवारी

मनोज तिवारी का जीवन परिचय

Table of Contents

नाम (Name)मनोज तिवारी
निक नेम  (Nick Name)मृदुल
जन्मदिन (Birthday)1 फरवरी 1973
उम्र (Age )48 साल (साल 2021 में )
जन्म स्थान (Birth Place)वाराणसी , उत्तरप्रदेश , भारत
शिक्षा (Education )एमपीएड (M.P.Ed)
स्कूल का नाम (School Name )श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी
कॉलेज का नाम (College Name )बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
राशि (Zodiac)कुंभ राशि
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown) अटरवालिया , बिहार, भारत
शौक (Hobbies)गाना और क्रिकेट खेलना
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Cast )ब्राह्मण
शारीरिक माप (Body Measurements )छाती: 42 इंच
कमर: 34 इंच
बाइसेप्स: 14 इंच
लम्बाई (Height)5 फीट 7 इंच
वजन (Weight)78 किलो
आंखो का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Occupation)अभिनेता, गायक, राजनीतिज्ञ
राजनीती पार्टी (Political Party)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
पहली फिल्म /टीवी (Debut )फिल्म: ससुरा बड़ा पैसावाला (2004)
टीवी:
चक दे किड (2008)
गर्लफ्रेंड /अफेयर (Girlfriend /Affair ) रानी तिवारी ,श्वेता तिवारी (अफवाह)
वैवाहिक स्थिति Marital Status विवाहिक
शादी की तारीख (Marriage Date )पहली पत्नी -रानी तिवारी (शादी 1999- तलाक 2012)
दूसरी पत्नी – सुरभि तिवारी  (शादी साल 2020 के अप्रैल महीने में )

मनोज तिवारी का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन (Born & Early life )

मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1973 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कबीर चौरा इलाके में हुआ था। मनोज के पिता का नाम चंद्र देव तिवारी एवं माँ का नाम ललिता देवी है। मनोज का एक भाई भी है जिसका नाम पुष्कर तिवारी है।मनोज तिवारी का बिहार के कैमूर जिले में अपने पैतृक गांव अतरवालिया से भी ताल्लुकात है।

मनोज की शुरूआती शिक्षा श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी से प्राप्त की उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने साल 1994 में  एमपीएड (M.P.Ed) डिग्री हासिल की।

मनोज को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था जिसको आगे चलकर उन्होंने अपना करियर बनाया हालाँकि उन्हें बाद में अभिनय में अच्छा पैसा दिखाई दिया जिसके बाद वो अभिनय के क्षेत्र में शिफ्ट हो गए।

मनोज तिवारी  का परिवार ( Manoj Tiwari Family)

पिता का नाम (Father’s Name)स्व.चंद्र देव तिवारी
माता का नाम (Mother’s Name)ललिता देवी
भाई का नाम (Brother ’s Name )पुष्कर तिवारी
पत्नी का नाम (Sister ’s Name)पहली – रानी तिवारी (पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुंहबोली बहन)
दूसरी -सुरभि तिवारी 
बेटी का नाम (Daughter ’s Name )श्रुति तिवारी -पहली पत्नी से
सांविका तिवारी -दूसरी पत्नी से

मनोज तिवारी का वैवाहिक जीवन (Manoj Tiwari Marriage )

मनोज तिवारी  की पहली शादी (Manoj Tiwari First Marriage )

मनोज जब 1999 के आस पास जब थोड़े प्रसिद्द हो गए थे तब उन्होंने शादी करने की सोची और उन्होंने साल 1999 में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की मुँहबोली बहन प्रतिमा पांडे से शादी की। तिवारी से शादी के बाद प्रतिमा ने अपना नाम बदलकर रानी तिवारी कर लिया।

रानी तिवारी एक डाइटीशियन होने के साथ-साथ रीति स्पोर्ट्स कंपनी भी चलाती हैं। वह कंपनी के निदेशक मंडल में भी हैं।रानी तिवारी की कंपनी रीति स्पोर्ट्स टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैनेज करती है। इससे पहले धोनी ने रानी तिवारी का म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया था। मनोज एवं रानी की एक बेटी है जिसका नाम श्रुति तिवारी है।

शादी के कुछ सालो बाद मनोज एवं रानी के बीच मनमुटाव शुरू हो गए ऐसा माना जाता है मनोज के बिगबॉस-4 के हिस्सा लेने के बाद उनके बिगबॉस -4 की प्रतिभागी श्वेता तिवारी के चल प्रेम प्रसंगो से परेशान हो कर उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया था।

मनोज अपनी पत्नी से तलाक नहीं चाहते थे लेकिन पत्नी की इच्छा के आगे उन्हें झुकना पड़ा और आखिरकार साल 2012 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनकी पहली पत्नी रानी अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती है।

मनोज तिवारी  की दूसरी शादी (Manoj Tiwari Second Marriage )

अपनी पत्नी से तलाक के बाद मनोज तनावग्रस्त रहने लगे थे और अपने किसी भी काम में ध्यान नहीं लगा पा रहे थे यह बात उनकी बेटी श्रुति को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने अपने पिता मनोज को दूसरी शादी के लिए सुझाव दिया जब मनोज की बेटी उनकी दूसरी शादी को लेकर जिद पर अड़ गयी तो थक हारकर मनोज ने दूसरी शादी करने का फैसला किया।

मनोज की दूसरी शादी कोरोना महामारी के बीच अप्रैल के महीने में साल 2020 में सुरभि तिवारी  से हो गई। उनकी एक और बेटी है जिसका नाम सांविका है। जिसका जन्म 31 दिसंबर 2020 था।

मनोज तिवारी क्रिकेट खेलने में रुचि रखते हैं, और वे बिहार में अपने शहर की कई युवा प्रतिभाओं का समर्थन करते हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी  और  सौरव गांगुली के साथ क्लब क्रिकेट में खेला  ।

मनोज तिवारी का करियर (Career )

फिल्मो में करियर

मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी और जब मनोज बिहार गायकी के कारण प्रसिद्द हो गए तो उनको बिहार की फिल्मो में अभिनय के ऑफर भी आने लगे थे। फिल्मो में अच्छा पैसा होने के कारण मनोज बिहारी फ़िल्मी जगत में उतर गए।

मनोज की पहली भोजपुरी फिल्म ” ससुरा बड़ा पैसावाला” जो साल 2003 में आई थी।  जो कमाई के मामले में सफल रही और भोजपुरी फिल्म उद्योग को फिर से जान देने के लिए उनकी बहुत सराहना की गई।

अपनी पहली फिल्म के सफल होने के बाद मनोज को सफल फिल्मों दरोगा बाबू आई लव यू और बंधन टूटे ना देखा गया।

साल 2005 में मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मो के बहुत बड़े अभिनेता बन चुके थे और उनके फैन फोल्लोविंग बहुत तेजी से बड़ी थी। मनोज के साथ साथ भोजपुरी अभिनेता रवि किशन साल 2005 के आस पास जानें मानें भोजपुरी अभिनेताओं में से एक थे।

मनोज तिवारी अपनी फिल्मो में जान डालने के लिए जानें जाते थे और इसी वजह से मनोज प्रत्येक फिल्म का 60 लाख से ज्यादा का चार्ज करते थे जो उस समय भोजपुरी अभिनेताओं के लिए बहुत बड़ी रकम होती थी।

मनोज ने साल 2004 से लेकर साल 2014 तक दरोगा बाबू आई लव यू (2004),देहाती बाबू (2006) ,मुन्ना पांडे बिरोजगार (2007),देशद्रोही ,एलान (2011) ,देवर भइल दीवाना (2014 ) जैसी भोजपुरी फिल्मो में काम किया।

टीवी जगत में करियर

साल 2005 में BBC ने एक रिपोर्ट के जरिये बताया था की मनोज तिवारी और रवि किशन को भोजपुरी फिल्मो में दूसरा कोई अभिनेता टक्कर नहीं दे पा रहा था उसका कारण दोनों की भोजपुरी फिल्मो की वजह से तेजी से बढ़ती जबरदस्त लोकप्रियता थी।

साल 2010 में मनोज को बिगबॉस 4 में बतौर प्रतिभागी चुना गया था हालाँकि वो विजेता नहीं बन पाए लेकिन बिगबॉस की प्रतिभागी श्वेता तिवारी के साथ प्रेम प्रसंगो को लेकर उनका नाम मीडिया में खूब आया।

मनोज ने भोजपुरी फिल्मो के अलावा टीवी जगत में भी हाथ आजमाया। साल 2010 में बिगबॉस -4 से टीवी जगत में शुरुआत करने के बाद वे साल 2012 में भारत की शान: सिंगिंग स्टार (सीजन 2) मेजबानी करते हुए दिखाई दिए इसके अलावा वे सुर संग्राम (सीजन 1 और 2) में भी मेजबान के रूप में देखे गए।

साल 2013 में लाइफ ओके चॅनेल प्रसारित रियलिटी टीवी शो ” वेलकम – बाजी महमान नवाजी की” में बतौर प्रतिभागी देखे गये। साल 2018 में उन्होंने नहले पे देहला शो में एक मेजबान के रूप में प्रस्तुत हुये।

राजनितिक करियर –

2009 में, तिवारी ने गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 15 वीं लोकसभा के लिए चुनाव लड़े । उन्हें तीन निर्वाचन क्षेत्रों के विकल्प की पेशकश की गई थी।

साल 2009 में मनोज ने शिवसेना के बारे में कुछ गलत टिप्पड़ी कर दी थी जिससे मुंबई में उनके घर पर हमला कर दिया था हालाँकि बाद उन्होंने सभी बयानों को साफ तौर से नकार दिया था।

साल 2011 में खबर आई थी की भाजपा सरकार उन्हें अपनी पार्टी में आमंत्रित करने की इच्छुक है जिस पर मनोज ने कहा था की इस आमंत्रण के बारे में सोचेंगे।

साल 2014 उन्होंने भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा और उत्तर पूर्वी दिल्ली (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) जीता । उन्होंने आप के आनंद कुमार को 1,44,084 मतों के अंतर से हराया। तब से लेकर अभी तक वे भारतीय जनता पार्टी के साथ बने हुए है।

साल 2019 में आयोजिय किये गए चुनावो में मनोज ने  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित के उत्तर पूर्व दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 3.63 लाख मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज की।

मनोज तिवारी की फिल्मे (Manoj Tiwari Movies )

साल फिल्म का नाम
2004 ससुरा बड़ा पैसावाला / दरोगा बाबू आई लव यू / हमके माफ़ी दे दा
2005 बंधन टूटे ना / धरती पुत्र:
2006 राजा ठाकुर / धरती कहे पुकार के / दामाद जी /देहाती बाबू  / गंगा
2007 नैहर के माडो पिया के चुनरी / मुन्ना पांडे बेरोजगार / तू हमार हाउ /जन्म जन्म का साथ
2008 भोले शंकर / इंटरनेशनल दरोगा / देशद्रोही
2009 ऐ भौजी की सिस्टर
2011 ऐलान
2014 देवर भइल दीवाना

विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में मनोज तिवारी की भूमिका (World biggest Ram Leela )

मनोज तिवारी इस बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला में अंगद के रूप में नजर आएंगे उनके साथ  दारा सिंह के बेटे बिंदु भगवान हनुमान किरदार निभाते हुये नजर आएंगे। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी।

मनोज तिवारी की संपत्ति  (Manoj Tiwari Net Worth)

मनोज तिवारी की वर्तमान कुल संपत्ति लगभग 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपये में पच्चीस करोड़ भारतीय रुपये (25 करोड़ रुपये) के बराबर है। उनकी कमाई का स्रोत एक्टिंग , कलाकार, मॉडलिंग और कई अन्य स्रोतों के रूप में होती है। फिल्म उद्योग में सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक होने के अलावा, वह चैरिटी और सामाजिक कारणों के मामले में भी चार्ट में सबसे ऊपर है ।

घर: मनोज तिवारी बिहार और नई दिल्ली, भारत में एक लक्ज़री डिज़ाइनर हाउस के मालिक हैं। इसके अलावा, वह देश भर में कई अचल संपत्ति के मालिक हैं।

कारें: मनोज तिवारी का कार कलेक्शन काफी एवरेज है। उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। मनोज तिवारी के स्वामित्व वाले कार ब्रांडों में ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा शामिल हैं।

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 3.5 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)25 करोड़ रूपये से ज्यादा
मासिक आय और वेतन (Monthly Income ) 20 रूपये से ज्यादा

FAQ

मनोज तिवारी की कुल संपत्ति कितनी है ?

मनोज तिवारी की कुल संपत्ति करीब 3.5 मिलियन डॉलर (25 करोड़ रुपये) है।

मनोज तिवारी हाइट क्या है ?

मनोज तिवारी की ऊंचाई 1.70 मीटर (5′ 7”) है।

मनोज तिवारी की सैलरी कितनी है ?

मनोज तिवारी प्रति वर्ष अनुमानित वेतन 2 करोड़ रुपये कमाते हैं।

मनोज तिवारी की पहली पत्नी का नाम क्या है ?

मनोज तिवारी की पहली पत्नी का नाम रानी तिवारी है।

मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी का नाम क्या है ?

मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है।

मनोज तिवारी की दूसरी शादी कब हुए ?

मनोज तिवारी की दूसरी अप्रैल महीने में साल 2020 में सुरभि तिवारी से हुई।

यह भी जानें –

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको “मनोज तिवारी का जीवन परिचय।Manoj Tiwari Biography in hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद