शाहरुख खान का जीवन परिचय, जीवनी, बायोग्राफी, पत्नी, परिवार, फिल्मी करियर, पुरस्कार और सम्मान विवाद(Shahrukh Khan Biography in Hindi, age, family, Wikipedia, film, Affairs)

शाहरुख खान एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और टीवी सेलिब्रिटी हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। शाहरुख खान एक ऐसा नाम है जो भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनका डंका बजता है.

शायद ही दुनिया में ऐसा अभिनेता पैदा हुआ हो जिसको दुनियाभर के लोग जानते हो और उसकी फिल्मे बिना अपनी मातृभाषा में बिना कन्वर्ट करके देखते हो।

यही नहीं शाहरुख की फिल्मी दुनिया के विभिन्न देशों में लोगों के द्वारा बहुत पसंद की जाती है। शाहरुख ने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत एक अलग ही शोहरत और मुकाम पाया है।

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 से की थी। उसके बाद शाहरुख खान ने बॉलीवुड को “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे”, “स्वदेश” “माय नेम इज खान”, “कभी खुशी कभी गम” और “raone” जैसी शानदार फिल्में दी। शाहरुख खान की दमदार एक्टिंग को लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

बेहद शानदार और जबरदस्त एक्टिंग के कारण शाहरुख खान को 14 बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया जा चुका है। इसके अलावा भारत सरकार के द्वारा शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व और अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2005 में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

आज के इस आर्टिकल में हम बॉलीवुड के किंग खान के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। शाहरुख खान का जन्म कब हुआ था, शाहरुख खान की शिक्षा कितनी है, और शाहरुख खान ने फिल्मों में करियर बनाने में कितने संघर्ष किए जैसे कई महत्वपूर्ण सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेगा।

शाहरुख खान का जीवन परिचय

Table of Contents

नाम (Name)शाहरुख खान
निक नेम (Nick Name )एसआरके, किंग खान,
किंग ऑफ़ रोमांस, बादाशाह
जन्मदिन (Birthday)2 नवंबर 1965
जन्म स्थान (Birth Place)नई दिल्ली, भारत
उम्र (Age )57 साल (साल 2022 )
शिक्षा  (Educational )अर्थशास्त्र में स्नातक
मास कम्युनिकेशंस में परास्नातक
स्कूल का नाम (School Name )सेंट कोल्बा स्कूल, दिल्ली
कॉलेज का नाम (Collage Name )हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
राशि (Zodiac)वृश्चिक
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)वृश्चिक
धर्म (Religion)इस्लाम
लम्बाई (Height)5 फीट 8 इंच
वजन (Weight)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंग (Eye Color)गहरा भूरा
बालो का रंग( Hair Color)काला
पेशा (Occupation)अभिनेता, निर्माता, उद्यमी
पहली फिल्म (Debut )फिल्म (अभिनेता) : दीवाना (1992)
टीवी (कलाकार) : फ़ौजी (1989)
गर्लफ्रेंड (Girlfriend )गौरी छिब्बर
वैवाहिक स्थिति Marital Statusविवाहित
शादी की तारीख (Marriage Date )25 अक्टूबर 1991
सैलरी (Salary )₹45 करोड़ / फ़िल्म
संपत्ति (Net Worth )₹3780 करोड़

शाहरुख खान का जन्म एवं शुरुआती जीवन

  • बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर सन 1965 को देश की राजधानी नई दिल्ली में एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ। शाहरुख का बचपन राजेंद्र नगर में गुजरा था।
  • शाहरुख के पिताजी का नाम ताज मोहम्मद खान और माताजी का नाम लतीफ फातिमा था। शाहरुख के पिता जी एक स्वतंत्रता सेनानी थे और दिल्ली में एक चाय का रेस्टोरेंट चलाते थे। शाहरुख की माता जी मजिस्ट्रेट और सामाजिक कार्यकर्ता थी। शाहरुख खान का बचपन गरीबी में बीता था।
अपने माता पिता के साथ शाहरुख
अपने माता पिता के साथ शाहरुख
  • उनके माता-पिता ने प्रेम विवाह किया था, और उनकी प्रेम कहानी एक अस्पताल में शुरू हुई जब उनके पिता ने उनकी माँ को रक्तदान दिया था जब वो घायल हो गई थी। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारुख है। वे दिल्ली में किराये के मकान में रहते थे।

शाहरुख खान की शिक्षा

  • शाहरुख खान की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सेंट कोल्बा स्कूल, दिल्ली में संपन्न हुई। यहां से इन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। शाहरुख की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों जैसे फुटबॉल क्रिकेट कबड्डी में भी रुचि थी। और उन्होंने खेलों में पुरस्कार भी जीते थे।
  • उन्हें सेंट कोलंबा स्कूल, नई दिल्ली के द्वारा ‘Sword of Honor’ ख़िताब से सम्मानित किया गया था, जिसे स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में दिया जाता है। 
शाहरुख़-खान-का-‘Sword-of-Honor-ख़िताब
‘Sword of Honor’ ख़िताब
  • अपनी शुरुआती पढाई करने के बाद शाहरुख खान ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर प्रस्थान किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से शाहरुख ने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।
  • इसके बाद शाहरुख ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में मास कम्युनिकेशन विषय में एडमिशन लिया।
  • यहां तक पहुंचते-पहुंचते शाहरुख का मन थिएटर एक्टिंग और मॉडलिंग में लगने लगा था और इस वजह से इन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया।
  • इसके बाद शाहरुख खान ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कुछ साल व्यतीत किए। यहां पर शाहरुख थिएटर और नाटक किया करते थे।

शाहरुख खान का परिवार

पिता का नाम (Father)ताज मोहम्मद खान 
माता का नाम (Mother)लतीफ फातिमा
बहन का नाम (Sister )शहनाज रुख खान
पत्नी का नाम (Wife )गौरी खान 
बेटे के नाम (Son )आर्यन खान एवं अबराम खान
बेटी का नाम (Daughter )सुहाना खान 

शाहरुख खान की शादी ,पत्नी

  • शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर है, जिन्होंने हर उम्र और हर तबके के लोगों के दिलों पर राज किया है। शाहरुख लड़कियों के बीच में ज्यादा फेमस है। इसके बावजूद भी शाहरुख के कभी किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध/ affair नहीं रहे।
  • शाहरुख खान की गौरी खान (तब गौरी छिब्बर ) से मुलाकात सड़क पर टहलने के दौरान हैं। पहली नजर में शाहरुख गौरी खान दिल दे बैठे। गौरी खान एक हिंदू पंजाबी परिवार से संबंधित थी।
  • शाहरुख ने गौरी के माता पिता जी से बात की और जब वह सहमत हो गए तो 25 अक्टूबर 1991 को इन दोनों ने शादी कर ली। गौरी खान अब एक भारतीय फिल्म निर्माता और एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।
शाहरुख खान एवं  गौरी छिब्बर की शादी
शाहरुख खान एवं गौरी छिब्बर की शादी
  • उनके दो बेटे हैं- आर्यन खान, अबराम खान और एक बेटी है जिसका नाम सुहाना खान है ।

शाहरुख खान का टीवी करियर

  • शाहरुख खान के करियर की शुरुआत टेलीविजन से शुरू हुई थी। शाहरुख ने सर्वप्रथम 1988 में “फौजी” नाम के एक टेलीविजन धारावाहिक में काम करना शुरू किया था। इसके अलावा शाहरुख ने कई नाटकों में काम किया जिसमें से “सर्कस” बहुत लोकप्रिय हुआ।
सीरियल 'फौजी' में शाहरुख खान
सीरियल ‘फौजी’ में शाहरुख खान
  • इन सब धारावाहिकों से शाहरुख की थोड़ी पहचान बन गई थी और इसका नतीजा यह हुआ कि वर्ष 1988 में ही अरुंधति राय के द्वारा लिखित अंग्रेजी फिल्म में इन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला।

शाहरुख खान का फ़िल्मी करियर

  • बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए शाहरुख खान को बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ी थी।
  • शाहरुख खान के बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में रिलीज हुई फिल्म दीवाना से मानी जाती है। इस फिल्म के लिए शाहरुख को पहली बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।
  • उसके बाद वर्ष 1993 में शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी थी और सुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म मैं शाहरुख खान के किरदार के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। इसके बाद शाहरुख खान एक के बाद एक हिट फिल्में देते गए और लोगों के बीच लोकप्रिय होते चले गए।
  • उन्होंने एक अंग्रेजी भाषा के टेलीफिल्म ‘जिसमें एनी गिव्स इट देस ओन्स’ में भी काम किया। 
  • 1994 में, उन्होंने फिल्म- ‘कभी हां कभी ना’ में केवल ₹ 25,000 के वेतन पर काम किया और यहां तक ​​कि मुंबई के एक थिएटर की बुकिंग विंडो पर मूवी टिकट भी बेचे। 1995 में उनकी फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” पूरे देश के सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
  • शाहरुख खान की बहुत सी फिल्में फ्लॉप रही है लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते चले गए।उन्होंने ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन,’ ‘माया मेमसाब,’ ‘किंग अंकल,’ ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों में भी एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में भी काम किया है ।

शाहरुख खान की 20 प्रसिद्ध फिल्मे

  1. दीवाना(1992)
  2. बाजीगर(1993)
  3. दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे(1995)
  4. करण अर्जुन(1995)
  5. कुछ कुछ होता है(1998)
  6. मोहब्बतें(2000)
  7. कभी खुशी कभी गम( 200)
  8. देवदास(2002)
  9. वीर जारा(2004)
  10. स्वदेश( 2004)
  11. ओम शांति ओम( 2007)
  12. चक दे इंडिया(2007)
  13. रब ने बना दी जोड़ी(2008)
  14. माय नेम इज खान(2010)
  15. जब तक है जान(2012)
  16. चेन्नई एक्सप्रेस(2013)
  17. दिलवाले(2015)
  18. फैन(2016)
  19. रईस(2017)
  20. जीरो(2018)

शाहरुख खान को मिले अवॉर्ड्स

  • 1993 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 1995 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 1997 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 2005 में पदम श्री पुरस्कार
  • 2012 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • 2014 में इंटरनेशनल आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड
  • 2015 में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन सिनेमा अवार्ड
  • 2011 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 2013 में सद्भावना राजदूत पुरस्कार
  • 2014 में फ्रांस की सरकार द्वारा पुरस्कार
  • 2011 में मिस्र की सरकार द्वारा पुरस्कार

इसके अलावा शाहरुख खान को university of bedfordshire, university of Edinburgh, मौलाना आजाद नेशनल Urdu यूनिवर्सिटी, university of law जैसी यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।

शाहरुख खान के विवाद

  • विवादों के साथ शाहरुख खान का चोली दामन का साथ रहा है। वर्ष  2008 में शाहरुख खान कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में सलमान खान से भीड़ गए थे।
  • वर्ष 2012 में मशहूर फिल्म डायरेक्टर फराह खान के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ मारने के कारण विवादों के घेरे में आ गए थे।
  • वर्ष 2012 में आईपीएल मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शराब पीकर सुरक्षाकर्मी के साथ गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के कारण शाहरुख खान को दोषी ठहराया गया। इसके लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा शाहरुख खान को वानखेड़े स्टेडियम में 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
  • शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम खान सरोगेसी तकनीक से है। वर्ष 2013 में शाहरुख खान पर लिंग जांच कराने का एक फर्जी आरोप लगा था।

शाहरुख खान की पसंद एवं नापसंद

पसंदीदा अभिनेता(Favorite Actor)दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री(Favorite Actress)मुमताज और सायरा बानो
पसंदीदा खाना (Favorite Food)कतंदूरी चिकन
पसंदीदा कलर (Favorite color)नीला और काला
पसंदीदा  गायक  (Favorite Singer )कुमार सानू और लता मंगेशकर 
पसंदीदा  स्थान(Favorite Place )लंदन और दुबई

शाहरुख खान के बारे में रोचक जानकारियाँ

  • उनके पिता सुभाष चंद्र बोस (भारत के स्वतंत्रता सेनानी) से परिचित थे क्योंकि उनके पिता सुभाष चंद्र बोस के दूसरे-इन-कमांड जनरल शाह नवाज के चचेरे भाई थे।
  • एक इंटरव्यू में, शाहरुख ने कहा कि उनकी मां दक्षिण भारतीय थीं और आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखती थीं लेकिन बाद में कर्नाटक चली गईं।
  • स्कूल के दिनों में, शाहरुख ने अपने चार दोस्तों बिकास माथुर, विवेक खुशलानी, रमन शर्मा और अशोक वासन के साथ सी-गैंग नाम का एक गिरोह बनाया था । 
  • वह 15 साल के थे जब उनके पिता की मृत्यु कैंसर के कारण हुई थी।
  • उनका पहला वेतन 50 रूपये था जो उन्होंने पंकज उधास के संगीत कार्यक्रम में एक अनुरक्षक के रूप में कमाया था। उन्होंने उस पैसे का इस्तेमाल ताजमहल देखने के लिए किया। अपने अनुभव को याद करते हुए वे कहते हैं कि उन्होंने एक “पिंक लस्सी” पी ली जिससे वह बीमार हो गए।
  • फिल्मो और टीवी सीरियलो में काम करने से पहले उन्होंने दरियागंज में भी अपना कारोबार बढ़ाने की कोशिश की, जो काम नहीं आया।
  • उनके संघर्ष के दिनों में उनके मित्र विवेक वासवानी ने उनकी मदद की थी। उन्होंने राजू बन गया जेंटलमैन (1992) और जोश (2000) जैसी फिल्मों में एक साथ सह-अभिनय किया।
  • उन्हें पहले लेख टंडन के टीवी शो “दिल दरिया” में एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन शो के प्रसारण में देरी के कारण, फौजी उनका पहला टीवी शो बन गया।
  • 1992 में, अपनी माँ की मृत्यु के बाद, वह अपनी बहन के साथ मुंबई चले गए।
  • 90 के दशक के अंत तक, शाहरुख खान सार्वजनिक सनसनी बन गए, खासकर किशोरों के बीच, और तब तक वास्तव में स्क्रीन पर अपने किसी भी सह-कलाकार को चूमने के बिना रोमांस के प्रतीक बन गए, जिसने उन्हें “किंग ऑफ किंग” का खिताब दिलाया।
शाहरुख़-खान-द-किंग-ऑफ़-बॉलीवुड
सीरियल ‘फौजी’ में शाहरुख खान
  • उनकी फिल्म में पर्दे पर उनका पहला किस 2012 में आई फिल्म “जब तक है जान” में था।
  • शाहरुख को खाना खाते समय फोटो खिंचवाना पसंद नहीं है।
  • रोमांस के राजा अपने वास्तविक जीवन में हकलाते नहीं हैं, लेकिन फिल्म- डर से उनका संवाद “आई लव यू केकेके किरण” दर्शकों के बीच हमेशा पसंदीदा बन गया।
  • फिल्म ‘दिल से’ में चलती ट्रेन में ‘छैया छैया’ गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने बिना किसी सुरक्षा के प्रदर्शन किया, जबकि अन्य डांसरो को सुरक्षा के लिए ट्रेन से बांध दिया गया था।
  • SRK अंक ज्योतिष में बहुत विश्वास करते हैं और 555 अंक को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। उनकी कारों में यह नंबर होता है, और उनकी व्यक्तिगत ई-मेल आईडी में भी यही नंबर शामिल होता है।
  • अपनी फिल्म फैन में, उन्हें 25 साल के एक जवान दिखने वाले व्यक्ति में बदल दिया गया था और इस चुनौती को अंतर्राष्ट्रीय मेकअप कलाकार ग्रेग कैनोम ने लिया, जिन्होंने तीन अकादमी पुरस्कार जीते हैं। फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा।
  • इस्लाम को मानने के बावजूद वह अपनी पत्नी के धर्म को समान रूप से महत्व देता है और अपने बच्चों को भी ऐसा ही करना सिखाता है। उन्होंने एक बार कहा था कि उनके घर पर हिंदू देवताओं के बगल में कुरान स्थापित है।

शाहरुख खान की कुल संपत्ति(Net Worth)

शाहरुख खान की गिनती बॉलीवुड के अमीर एक्टरों में की जाती है। अमीरी के मामले में शाहरुख खान भारत के साथ-साथ विश्व में भी प्रसिद्ध है। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान के पास करीब 700 मिलियन की संपत्ति है। शाहरुख खान की कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों में एक्टिंग करना, फिल्मों को प्रोड्यूस करना और विज्ञापन करना आदि है।

शाहरुख खान फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। इसके साथ-साथ शाहरुख खान की आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में 55% की हिस्सेदारी है। शाहरुख खान एक  फिल्म में एक्टिंग करने के लिए 40 से 50 करोड़ रुपए फीस के रूप में लेते हैं।

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 700 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)4950 करोड़ रूपये
सैलरी (Salary )45 करोड़ / फिल्म

FAQ

शाहरुख खान एक्टर बनने से पहले क्या करते थे?

अपने घर का खर्चा चलाने के लिए शुरुआती दिनों में शाहरुख खान सिनेमा हॉल के बाहर टिकट बेचने का काम करते थे. उनकी पहली सैलरी 50 रुपए थी.

शाहरुख खान के पास कितनी संपत्ति है?

4950 करोड़ रूपये

शाहरुख खान के पास कितने बच्चे हैं?

उनके दो बेटे हैं- आर्यन खान, अबराम खान और एक बेटी है जिसका नाम सुहाना खान है ।

शाहरुख खान के कितने भाई हैं

 उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारुख है।

शाहरुख खान की फैमिली में कौन कौन है?

शाहरुख खान की फैमिली में उनकी पत्नी गौरी खान ,उनके तीन बच्चे आर्यन खान, अबराम खान एवं सुहाना खान है ।

शाहरुख खान के घर (मन्नत) की कीमत कितनी होगी?

मन्नत की रियल एस्टेट किमत तकरीबन 113 करोड़ रुपये है।

क्या अभिनेता शाहरुख खान के पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे?

उनके पिता सुभाष चंद्र बोस (भारत के स्वतंत्रता सेनानी) से परिचित थे क्योंकि उनके पिता सुभाष चंद्र बोस के दूसरे-इन-कमांड जनरल शाह नवाज के चचेरे भाई थे।

शाहरुख खान बूढ़े क्यों लगते हैं?

शाहरुख खान की उम्र 58 साल हो गई है तो इस उम्र में इंसानो का बूढ़ा होना लाज़िम है।

अभिनेता शाहरुख खान का धर्म क्या है?

इस्लाम

शाहरुख खान कहाँ रहते हैं?

शाहरुख खान रियल एस्टेट की कीमत 113 करोड़ रुपये वाले अपने बंगले मन्नत में रहते है।

शाहरुख खान मुंबई में कहाँ रहते हैं?

शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा के बैंड स्टैंड इलाक़े में रहते हैं |शाहरुख खान के घर का नाम ‘मन्नत’ है 

शाहरुख खान के पास कितने घर हैं?

शाहरुख खान के पास 4950 करोड़ रूपये की संपत्ति है उनके दुबई , लंदन जैसे कई शहरो में घर है जहाँ वे अपने परिवार वालो के साथ छुट्टियाँ मनाने जाते है।

शाहरुख खान ने मन्नत को कितना खरीदा?

शाहरुख खान ने 26,328.52 स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले को 2001 में पूरा ही खरीदा था। तब इसकी कीमत लगभग 13.32 करोड़ थी। 

क्या शाहरुख खान हकलाते हैं?

रोमांस के राजा अपने वास्तविक जीवन में हकलाते नहीं हैं, लेकिन फिल्म- डर से उनका संवाद “आई लव यू केकेके किरण” दर्शकों के बीच हमेशा पसंदीदा बन गया।

शाहरुख खान की पत्नी क्या करती है?

गौरी खान अब एक भारतीय फिल्म निर्माता और एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

शाहरुख खान का उपनाम क्या है?

एसआरके, किंग खान, किंग ऑफ़ रोमांस, बादाशाह

क्या शाहरख खान पाकिस्तानी हैं?

शाहरख खान एक भारतीय है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर सन 1965 को देश की राजधानी नई दिल्ली में एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ। शाहरुख खान का बचपन राजेंद्र नगर में गुजरा था।

शाहरुख खान दुबई में इतने लोकप्रिय क्यों हैं?

दुबई में 60 % आबादी भारतीयों की एवं 15 % पाकिस्तानियो की है जो जाहिर सी बात है जैसे लोग वैसी पसंद।

शाहरुख खान की कंपनी कौन-कौन सी है?

शाहरुख खान की रेड चिलीज नामक फिल्म निर्माता कंपनी में हिस्सेदारी है, इसके अलावा उसके पास आई पी एल की क्रिकेट टीम भी है।

शाहरुख खान की सबसे प्रसिद्ध आदत क्या है?

शाहरुख खान को धूम्रपान करने की बहुत बुरी आदत है वो कही भी किसी के भी सामने धूम्रपान करना शुरू कर देते है।

यह भी जाने :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”शाहरुख खान का जीवन परिचय | Shahrukh Khan Biography in Hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद