शमिता शेट्टी का जीवन परिचय,की जीवनी ,अभिनेत्री , बिग बॉस ओटीटी, बिग बॉस 15 ,फिल्म, पति,परिवार(Shamita Shetty Biography In Hindi ,Husband ,Age, Height, Caste, Movie ,Career, family , Bigboss 15 , Film, net worth, Bigboss 15 2021,BigBoss OTT )

शमिता शेट्टी एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर हैं । साल 2021 में शमिता ने बिगबॉस शो के नए सीजन बिगबॉस ओटीटी में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया था। शनिवार 18 सितम्बर 2021 को बिगबॉस ओटीटी की फाइनल में तीसरे स्थान पर रही।

उन्होंने साल 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ के साथ अपनी शुरुआत की ।इसके अलावा उन्होंने अन्य अभिनेताओं के साथ भी जहर,कैश जैसी कुछ फिल्मे की।

 वह 2009 में रियलिटी शो, बिग बॉस 3 में एक प्रतियोगी थीं । बाद में उन्होंने 2019 में झलक दिखला जा सीजन 8  और साल 2019 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में भाग लिया।

साल 2021 में इन्हे बिगबॉस शो के नए सीजन बिगबॉस ओटीटी में प्रतिभागी के रूप में चुना गया हालाँकि इनके जीजा राजकुंद्रा के पॉर्नफिल्म केस में फसने से इनके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा।

 राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बीच विवादों में फंसने के बावजूद शमिता ने बिगबॉस ओटीटी शो में हिस्सा लिया । उन्होंने प्रीमियर के दौरान कहा था कि उन्होंने विवादों के बीच शो से हटने पर विचार किया था लेकिन फिर उन्हें लगा कि काम को व्यक्तिगत समस्याओं से दूर रखा जाना चाहिए।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी का जीवन परिचय

Table of Contents

नाम (Name)शमिता शेट्टी
निक नेम  (Nick Name)शमिता
जन्मदिन (Birthday)2 फरवरी 1979
आयु (Age)42 वर्ष
जन्म स्थान (Birth Place) मंगलौर, कर्नाटक
राशि (Zodiac)कुंभ राशि
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)मुंबई, भारत
शिक्षा (Education)कॉमर्स में ग्रेजुएट
फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा
स्कूल (School )  सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज (College)सिडेनहम कॉलेज, मुंबई
एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई
धर्म (Religion)हिन्दू
शौक (Likes)जिम करना
लम्बाई (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight)53 किलो
बॉडी साइज (Body Measurements)34-26-34
आंखो का रंग (Eye Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Occupation)अभिनेत्री ,मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर
शुरुआत (Debut )फिल्म डेब्यू: मोहब्बतें (2000)
टीवी डेब्यू: बिग बॉस 3 (2009)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  आविवहिक

शमिता शेट्टी  शुरुवाती जीवन (Early Life )-

शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को पिता सुरेंद्र शेट्टी और माँ सुनंदा शेट्टी के यहाँ  कर्नाटक राज्य के मैंगलोर, शहर में हुआ था। शमिता शेट्टी की बड़ी बहन का नाम शिल्पा शेट्टी  है जो बॉलीवुड की अभिनेत्री है हालाँकि शमिता शेट्टी को बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी जितनी प्रसिद्दि नहीं मिली।

शमिता शेट्टी

शमिता के माता और पिता दोनों  फार्मास्युटिकल उद्योग में टैम्पर प्रूफ वॉटर मेकर हैं.शमिता ने मुंबई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद जाने माने इंडिया के फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया लेकिन मनीष को शमिता के अंदर एक फैशन डिजाइनर से ज्यादा एक अभिनेत्री दिखाई दी तो उन्होंने शमिता को फिल्मो में अभिनय करने की सलाह दी।

शमिता शेट्टी  की शिक्षा ( Shamita Shetty Education )

शमिता शेट्टी ने अपने शुरूआती शिक्षा चैम्बूर में स्थित सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से प्राप्त की है.उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए शमिता ने मुंबई के सिडेनहम कॉलेज से बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की डिग्री हासिल की। उसके बाद शमिता ने एसएनडीटी कॉलेज, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया।

शमिता शेट्टी  का परिवार (Shamita Shetty Family)-

शमिता शेट्टी
पिता का नाम (Father’s Name)सुरेंद्र शेट्टी
माता का नाम (Mother’s Name)सुनंदा शेट्टी
बहन का नाम (Sister’s Name)शिल्पा शेट्टी

शमिता शेट्टी करियर (Career )-

फ़िल्मी करियर

शमिता शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मोहब्बतें’ से की थी। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार के लिए उन्हें स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर – फीमेल के लिए 2001में  IIFA अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

इसके बाद साल 2001 में इन्होने फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’  में “शरारा शरारा” और साल 2002 में आयी फिल्म साथिया में “चोरी पे चोरी” के अलावा अन्य बॉलीवुड फिल्मो में भी आइटम डांस किये है।

साल 2005 में उनकी फिल्म ‘ज़हर’ आई जिसमे मुख्य अभिनेता का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है. इस फिल्म के ज्यादातर गानें सुपरहिट थे। फिल्म में शमिता की एक्टिंग दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म में निभाए गए किरदार के लिए इनका नाम स्टार ऑफ द ईयर – फीमेल एट स्टारडस्ट अवार्ड्स के शामिल किया गया था हालाँकि यह अवार्ड यह अवार्ड वह जीत नहीं पायी।

शमिता अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ भी फरेब फिल्म में भी अभिनय करती हुई नजर आ चुकी है। शमिता,मल्टी-स्टार-कास्ट फिल्मे जैसे साल 2005 की फिल्म बेवफा एवं साल 2007 की फिल्म कैश में भी नजर आ चुकी है।

टेलीविज़न करियर

शमिता फिल्मो के अलावा कई रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा ले चुकी है। उनका पहला टीवी शो साल 2009 का बिगबॉस सीजन था जिसमे वो पहली बार एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थी। हालाँकि एक महीने का समय इस शो पर बिताने के बाद अपनी बहन शिल्पा सेट्टी की शादी के लिए इस शो को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था।

इसके बाद वे डांस रियलिटी शो -झलक दिखला जा में दिखाई दी। इसके अलावा इन्होने एक वेब सीरीज ‘ये क्या हुआ ब्रो ‘में भी काम किया।साल 2019 रियलिटी शो फियर फैक्टर :खतरों के खिलाडी सीजन 9 दिखी। इसके बाद वे हाल में ही वेब सीरीज “ब्लैक विडोज” में अभिनय करते हुए नजर आयी थी।

राजकुंद्रा के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

शमिता शेट्टी  की पहली फिल्म ( Shamita Shetty First Movie )-

फिल्म का नाम (Movie Name )मोहब्बतें
किस साल हुई रिलीज (Release Date )2000
निर्देशक (Director )आदित्य चोपड़ा
निर्माता (Producer )यश चोपड़ा
सह कलाकार (Co -Actor )अमिताभ बच्चन ,शाहरुख खान ,ऐश्वर्या राय , 
उदय चोपड़ा ,शमिता शेट्टी एवं अन्य कलाकार

शमिता शेट्टी  के कुछ बेहतरीन फिल्मे (Shamita Shetty Movies )-

  1. मोहब्बतें (2000 )
  2. साथिया (2002 )
  3. फरेब (2005 )
  4. ज़हर (2005 )
  5. बेवफा (2005 )
  6. हे बेबी (2007 )

शमिता शेट्टी  के टीवी शो (Shamita Shetty Tv show )-

  1. बिग बॉस 3 (2009 )
  2. झलक दिखला जा (2015 )
  3. फियर फैक्टर :खतरों के खिलाडी सीजन 9 (2019 )
  4. बिग बॉस ओटीटी (2021 )

शमिता शेट्टी  बिग बॉस ओटीटी ( Shamita Shetty in Big Boss Ott )

8 अगस्त 2021 से रियलिटी शो बिगबॉस के नया सीजन बिगबॉस ओटीटी की शुरुआत हो चुकी है और इस बार इसमें एक बदलाव किया गया है की इस बार सलमान खान की जगह शो की होस्टिंग फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जोहर करेंगे।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी को बिगबॉस ओटीटी में प्रतिभागी बनने का मौका मिला है.बिग बॉस में शमिता का यह पहला सफर नहीं है। आज से करीब 10 साल पहले भी वह बिग बॉस 3 में नजर आ चुकी हैं. इसके बाद शमिता ने शो में 34 दिन बिताए और फिर बहन शिल्पा शेट्टी की राज कुंद्रा से शादी के चलते शो से बाहर आ गईं.

शमिता ने शो में आते ही लड़ाईया करनी शुरू कर दी जिससे दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

शमिता ने शनिवार 18 सितम्बर 2021 में हुए बिगबॉस ओटीटी के फाइनल में दिव्या अग्रवाल , निशांत भट्ट, राकेश बापट और प्रतीक सहजपाल को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन वह शो की विजेता बनने में असफल रही। दिव्या अग्रवाल को बिगबॉस ओटीटी का विजेता घोषित किया गया वही निशांत भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहे।

शमिता शेट्टी  बिग बॉस 15 ( Shamita Shetty in Big 15 )

23 सितंबर को बिग बॉस 15 के लॉन्च पर होस्ट देवोलीना और आरती ने खुलासा किया कि शमिता शेट्टी भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। हाल ही में उन्हें बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। 

अभिनेत्री ने पहले बिग बॉस 3 में भाग लिया था, लेकिन राज कुंद्रा से अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के लिए शो छोड़ना पड़ा।शमिता सेट्टी बिगबॉस ओटीटी में विजेता बनने में कामयाब नहीं रही। इस बार उनके पास मौका रहेगा की वो इस शो से जीत कर बाहर जाये।

बिगबॉस 15 प्रतिभागियो की सूचि (BigBoss OTT contestant list )

लड़को के नामलड़कियों के नाम
जय भानुशालीमीशा अय्यर
ईशान सहगलशमिता शेट्टी
प्रतीक सेहजपालअकासा सिंह
विशाल कोटियानतेजस्वी प्रकाश
सिंबा नागपालविधि पांड्या
उमर रियाज़डोनल बिष्ट
करन कुंद्राअफसाना खान
साहिल श्रॉफमायशा अय्यर

शमिता शेट्टी  कि पसंद और नापसंद –

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)शाहरुख खान, आमिर खान और आर माधवन
पसंदीदा खाना (Favourite Food)पास्ता ,एप्पल पाई और चॉकलेट
पसंदीदा रेस्टारेन्ट  (Favourite Restaurant)मुंबई में फ्रांगीपानी
पसंदीदा स्थल (Favourite Place)मिस्र

सोशल मीडिया अकाउंट्स

Shamita Shetty  Instagramयहाँ क्लिक करें
Shamita Shetty  Facebookयहाँ क्लिक करें
Shamita Shetty Twitterयहाँ क्लिक करें

शमिता शेट्टी की कुल संपत्ति (Shamita Shetty Net Worth)–

हालांकि शमिता लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘ब्लैक विडो’ में देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमिता शेट्टी पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं। उनकी कुल संपत्ति 1 से 5 मिलियन डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये से 35 करोड़ रुपये) के बीच बताई जाती है।

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 1से 5 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)7 से 35 करोड़ रूपये

FAQ

शमिता शेट्टी कौन है ?

शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी एक अभिनेत्री ,मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर है

शमिता शेट्टी की शादी कब हुई ?

शमिता शेट्टी अभी कुंवारी है। इन्होने अभी तक शादी नहीं की है

शमिता शेट्टी के हसबैंड कौन है ?

शमिता शेट्टी ने अभी तक शादी नहीं की है।

शमिता शेट्टी के पति का नाम क्या है ?

शमिता शेट्टी अभी कुंवारी है।

शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का क्या रिश्ता है ?

शमिता शेट्टी ,शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है

शमिता शेट्टी की उम्र क्या है ?

शमिता शेट्टी साल 2021 में 42 साल की हो गयी है।

यह भी जानें :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”शमिता शेट्टी का जीवन परिचय|Shamita Shetty Biography in Hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद