अनुष्का सेन का जीवन परिचय ,खतरों के खिलाड़ी 11,जीवनी ,बॉयफ्रेंड (Anushka Sen Biography In Hindi ,Age, height in feet, Caste, Career, Brother ,New show , boyfriend ,Khatron Ke Khiladi 11,KKK 11)

अनुष्का सेन एक भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें टीवी शो झांसी की रानी में रानी लक्ष्मी बाई के मुख्य किरदार के रूप में देखा गया है और उन्होंने भारतीय टीवी पर कुछ अन्य प्रमुख शो भी किए हैं।

उन्होंने क्रेजी कुक्कड़ परिवार और लिहाफ जैसी फिल्में भी कीं। वह एक सोशल मीडिया सनसनी भी है, जिसके सभी सोशल मीडिया हैंडल पर 25 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा अनुष्का एक एक प्रशिक्षित डांसर भी हैं।

97db00b8169b79a1599a19bcdccdec77
अनुष्का सेन

अनुष्का सेन का जीवन परिचय

नाम (Name)अनुष्का सेन
निक नेम (Nick name )अनु
प्रसिद्दि का कारण (Famous For )बाल वीर (2012) में मेहर का किरदार
जन्मदिन (Birthday)4 अगस्त 2002
आयु (Age)19 साल (2021 तक)
जन्म स्थान (Birth Place)झारखंड,रांची
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown) झारखंड,रांची
पिता का नाम (Father’s Name) अनिर्बन सेन
माता का नाम (Mother’s Name) राजरूपा सेन
शिक्षा (Education) फिल्मोग्राफी में स्नातक
स्कूल (School) रयान इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
कॉलेज (Collage )ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स 
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Cast )बैद्य
राशि (Zodiac)सिंहराशि
शौक (Likes)गायन, यात्रा, पियानो और गिटार बजाना
लम्बाई (Height)5 फीट 2 इंच
आंखो का रंग (Eye Colour) काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Occupation)अभिनेत्री एवं मॉडल
शुरुआत (Debut )टीवी : यहाँ मैं घर घर खेली (2009)
संगीत वीडियो: हमको है आशा (2012)
फिल्म: क्रेजी कुक्कड़ परिवार (2015)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  आविवहिक

अनुष्का सेन शुरुवाती जीवन एवं शिक्षा (Early Life & Education)

अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002 को रांची राज्य के झारखण्ड शहर में हुआ था।इनके पिता का नाम अनिर्बन सेन एवं माता का नाम राजरूपा सेन है। अनुष्का घर में अकेली लड़की है इनका कोई अन्य भाई या बहन नहीं है।

अनुष्का सेन
अनुष्का सेन बचपन में

अनुष्का ने अभी साल 12 कक्षा की पढ़ाई रयान इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से पूरी की है उन्होंने बारहवीं की कक्षा में 89.4 % अंक प्राप्त हुए थे जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था।

इन्होने अपनी बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2021 ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स , मुंबई में दाखिला लिया है जहां से ये फिल्मोग्राफी पढ़ाई पूरी कर रही है और पढ़ाई पूरी होने के बाद इन्हे फिल्मोग्राफी की पढ़ाई में में स्नातक की डिग्री प्राप्त होगी।

अनुष्का सेन करियर (Career )

टीवी सीरियल में करियर

अनुष्का ने टीवी जगत में अपने करियर की शुरुआत मात्र सात साल की उम्र में कर दी थी। इन्होने साल 2009 में अपनी पहली भूमिका मैं घर घर खेली टीवी सीरियल में एक बाल कलाकार के रूप में निभाई थी।

टीवी जगत में शुरुआत करने के मात्र दो साल के बाद नौ साल की उम्र में इन्होने देवों के देव… महादेव में बाल पार्वती माता का किरदार निभाया।

अनुष्का को सबसे ज्यादा प्रसिद्दि साल 2012 में टीवी सीरियल बाल वीर में मेहर का किरदार निभाते हुए  प्राप्त हुई।इसके अलावा इन्होने  टीवी सीरियल इंटरनेट वाला लव में भी ये दिखाई दी।

साल 2019 में ये टीवी सीरीज ”ख़ूब लड़ी मर्दानी – झांसी की रानी” में ऐतिहासिक चरित्र मणिकर्णिका राव उर्फ ​​रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं.

इस सीरियल को लोगो को द्वारा बहुत पसंद किया गया और अनुष्का के अभिनय की तारीफ भी की गई थी.

साल 2020 में इन्होने अपना टाइम भी आएगा में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अभिनय किया लेकिन तीन हप्ते और 18 एपिसोड में काम करने के बाद इन्होने ये टीवी सीरियल छोड़ दिया

बाद में इस टीवी सीरियल अनुष्का की जगह अभिनेत्री मेघा रे ने ली. इस सीरियल में अनुष्का के साथ फहमान खान और विवाना सिंह मुख्य भूमिका में थे ।  

साल 2021 के मध्य में इन्होने स्टंट टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाडी -11 में उम्र में सबसे छोटी प्रतिभागी के रूप में भाग लिया है ।

फिल्म जगत में करियर

अनुष्का को पहली बार बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने का मौका साल 2015 में मिला उस समय इनकी उम्र मात्र तेरह साल थी। इन्होने साल 2015 में हिंदी फिल्म क्रेजी कुक्कड़ परिवार में अभिनय किया था। इन्होने एक लघु फिल्म सम्मतिथी में भी अभिनय किया है।

संगीत जगत में करियर

अनुष्का बॉलीवुड में आने से पहले कई संगीत वीडियो में दिखाई दी इन्होने सबसे पहले साल 2011 में हमको है आशा नाम के एक संगीत वीडियो में अपनी उपस्थिति दर्ज की.

उसके बाद ये अन्य संगीत वीडियो सुपरस्टार में दिखाई दी जिसमे टिकटोक स्टार रियाज़ भी शामिल थे और संगीत विडिओ सुपरस्टार में गायन की भूमिका फेमस गायकी नेहा कक्कर ने निभाई थी।

साल 2020 एवं 2021में ये प्यार नाल ,आइना ,तेरी आदत जैसे संगीत विडिओ में भी बतौर मॉडल देखी जा चुकी है।

अनुष्का सेन  के टीवी शो (Anushka Sen Tv show )

सालटीवी सीरियल का नाम किरदार
2009यहाँ में घर घर खेलीमिश्रित
2011देवों के देव… महादेवबाल पार्वती
2012फियर फाइल: डर की सच्ची तस्वीरेंएपिसोडिक भूमिका
2012–2016बालवीरमेहेर दगली /बाल सखी
2013कॉमेडी सर्कस के महाबलीविभिन्न
2016कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजाअतिथि
2018इंटरनेट वाला लवदिया वर्मा
2019झाँसी की रानीमणिकर्णिका “मनु ” ,रानी लक्ष्मीबाई
2020अपना टाइम भी आएगारानी सिंह राजावत
2021फियर फैक्टर : खतरों की खिलाडी 11सबसे कम उम्र की प्रतियोगी

अनुष्का सेन खतरों के खिलाडी-11 (Anushka Sen in khatron-ke-khiladi-11)

अनुष्का सेन साल 2021 में रोहित सेट्टी द्वारा होस्ट किये जाने वाले टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 11 में भाग ले रही है. खतरों के खिलाड़ी 11 में अब तक की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी अनुष्का सेन ऊर्जा का एक पावरहाउस हैं।

वह खतरों के खिलाडी 11 में भाग लेने से पहले भी कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं और वे सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं।आपको बता दे की खतरों के खिलाडी 11 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर में पूरी की जा चुकी है।

खतरों के खिलाडी 11 का प्रसारण टीवी पर 17 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस टीवी रियलिटी शो में इस बार पहले किये जा चुके स्टंट के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा खतरनाक स्टंट प्रतिभागियो द्वारा किये जायेंगे। इस बार कौन जीतकर आएगा और कौन हारकर ये देखना बाकी है।

खतरों के खिलाडी-11 के प्रतिभागियो की सूचि (khatron-ke-khiladi-11 contestant list )

इस शो में तेरह प्रतिभागी भाग ले रहे है जिनकी सूचि नीचे दी गई है। जिनमे सबसे कम उम्र की प्रतिभागी अनुष्का सेन है।

लड़के (Boys ) –

लड़किया(Girls ) –

  • अनुष्का सेन (Anushka Sen)
  • दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya)
  • निक्की तंबोली (Nikki Tamboli)
  • श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
  • महक चाहल (Mahek Chahal)
  • आस्था गिल (Aastha Gill)
  • सना मकबूल( Sana Makbul)

अनुष्का सेन की पसंद और नापसंद

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)रणवीर सिंह और ईशान खट्टर
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite एक्ट्रेस )कंगना रनौत
पसंदीदा फिल्म (Favourite Film )क़्वीन (2013 )
पसंदीदा फैशन प्रतीक (Favourite Sport )गिगी हदीद और सेलेना गोमेज़ो

FAQ

अनुष्का सेन कौन है ?

अनुष्का सेन एक भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं

अनुष्का सेन की डेट ऑफ बर्थ क्या है ?

अनुष्का सेन की डेट ऑफ बर्थ 4 अगस्त 2002 है

अनुष्का सेन कौन सी जाति है ?

अनुष्का सेन की जाति बैद्य है।

अनुष्का सेन का रियल बॉयफ्रेंड कौन है ?

अनुष्का सेन अभी सिंगल लाइफ जी रही है उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।

अनुष्का सेन क्या काम करती है ?

अनुष्का सेन टीवी सीरियलो में अभिनय करती है इसके अलावा वो एक सोशल मीडिया सनसनी है।

अनुष्का सेन कौन सी क्लास में पढ़ती है ?

अनुष्का सेन ने साल 2020 में बारहवीं कक्षा पास की है साल 2021 में फिल्मोग्राफी की पढ़ाई कर रही है.

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”अनुष्का सेन का जीवन परिचय|Anushka Sen Biography in Hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद