विशाल आदित्य सिंह का जीवन परिचय ,की जीवनी,गर्लफ्रेंड ,बिगबॉस -13 ,परिवार,सीरियल, टीवी शो,खतरों के खिलाड़ी 11 (Vishal Aditya SinghIn Hindi ,family ,Girlfriend relationship, sister ,Age, Height, Caste ,Career,Khatron Ke Khiladi 11,KKK 11  )

विशाल आदित्य सिंह एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2011 में टेलीविजन धारावाहिक “चंद्रगुप्त मौर्य” से की। उन्होंने टीवी धारावाहिक “बेगूसराय” में ‘लखन सिंह’ की भूमिका के साथ प्रसिद्धि प्राप्त की।

विशाल ज्यादातर समय अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को मधुरिमा तुली लेकर बहुत चर्चा में थे दोनों की जोड़ी लोगो को बहुत पसंद आयी थी लोगो ने दोनों को एक प्यारा सा ”वीरिमा” सा निक नेम भी दिया था हालाँकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

साल 2021 में एक बार फिर विशाल का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका मुख्य कारण है उनका खतरों के खिलाडी 11 में हिस्सा लेना। लोगो को यह शो बहुत पसंद आया हालाँकि वह शो में तीसरे नंबर पर रहे।

बहुत कम लोग यह जानते होंगे की 2018 में, विशाल आदित्य सिंह को टाइम्स ऑफ इंडिया के सबसे चहिते पुरुषों की टेलीविजन सूची में 13 वें स्थान पर रखा गया था। साल 2019 में इन्होने एक बार फिर बाजी मारी और  टाइम्स ऑफ इंडिया के सबसे चहिते पुरुषों की टेलीविजन सूची में 17 वें स्थान रहे। साल 2020 में विशाल 18 वें स्थान रहे।

विशाल आदित्य सिंह
विशाल आदित्य सिंह

विशाल आदित्य सिंह का जीवन परिचय

Table of Contents

नाम (Name)विशाल आदित्य सिंह
निक नेम (Nick Name )गुल्लू
प्रसिद्द (Famous Role ) टीवी धारावाहिक “बेगूसराय” (2015-2016) में ‘लखन ठाकुर’
जन्मदिन (Birthday)25 जनवरी 1988
आयु (Age)33 वर्ष (साल 2021 में )
जन्म स्थान (Birth Place)आरा, ​​बिहार, भारत
गृह नगर (Hometown)बिहिया, बिहार, भारत
शिक्षा (Education)ज्ञात नहीं
स्कूल (School )बिहार के बिहिया इलाके का एक स्थानीय स्कूल
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Cast ) राजपूत
नागरिकता (Nationality )भारतीय
राशि (Zodiac)कुंभ राशि
शौक (Likes)जिम करना, डांस करना
लम्बाई (Height)6 फीट
वजन (Weight )85 किग्रा
आंखो का रंग (Eye Colour)गहरी भूरी
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Occupation)अभिनेता,मॉडल
शुरुआत (Debut )टीवी: चंद्रगुप्त मौर्य (2011)
गर्लफ्रेंड (Girlfriend )मधुरिमा तुली (अभिनेत्री) (पूर्व प्रेमिका)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  अविवाहित

विशाल आदित्य सिंह का जन्म एवं शुरुवाती जीवन ( Born & Early Life )

विशाल आदित्य सिंह का जन्म 25 जनवरी 1988 को  बिहार के आरा इलाके में पिता अजीत सिंह एवं माँ बीना सिंह के यहां हुआ था। विशाल  एक राजपूत परिवार  से ताल्लुक रखते हैं। उनका एक छोटा भाई कुणाल सिंह है।

विशाल आदित्य जब स्कूल में थे तो खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करते थे। वह जिला स्तर के क्रिकेटर थे। ।  उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया , और कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट करने के बाद, वे अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आ गए

विशाल आदित्य सिंह का परिवार (Vishal Aditya Singh Family)

पिता का नाम (Father’s Name)अजीत सिंह
माता का नाम (Mother’s Name)बीना सिंह
भाई का नाम ( Brothers ’s Name)कुणाल सिंह

विशाल आदित्य सिंह एवं मधुरिमा तुली (Vishal Aditya Singh & Madhurima Tuli )

विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रेंड
विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रेंड

मधुरिमा और विशाल को अपने टीवी शो चंद्रकांता में काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, दोनों के बीच मतभेद होने लगे और उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में, दोनों ने नच बलिए 9 और बिग बॉस 13 में भाग लिया और दोनों शो में एक-दूसरे के साथ भारी विवाद हुआ। बिग बॉस 13 में उनका रिश्ता समाप्त हो गया।

जब दोनों ने बिगबॉस के शो में एक साथ भाग लिया था तो विशाल के तरफ से मधु के साथ किये जाने वाले हिंसक व्यवहार एवं बतमीजियो के चलते मधुरिमा तुली ने ‘बिग बॉस 13’ छोड़ दिया था। सलमान ने उन्हें शो छोड़ने के लिए कहा। उसके बाहर निकलने के तुरंत बाद, विशाल ने कबूल किया कि वह अब भी उससे प्यार करता था और उसके लिए खेद महसूस कर रहा था।

शो छोड़ने के बाद, मधुरिमा ने दावा किया कि विशाल ने उन्हें भी पीटा था और उनसे बहुत अपमान झेला है। लेकिन उनकी जोड़ी को उनके लाखों प्रशंसकों द्वारा प्यार किया जाता है जो उन्हें वीरिमा के रूप में पसंद करते हैं।

एक इंटरव्यू में, मधुरिमा ने विशाल के साथ ब्रेकअप होने के बाद भी प्यार में होने की पुष्टि की और बयान दिया कि वह अभी भी उनसे प्यार करती है कि उन्होंने ब्रेक-अप के बाद भी अपने रिश्ते को इतना आगे बढ़ाया और रियलिटी शो में एक साथ भाग लिया, बस एक दूसरे को एक और मौका देने की कोशिश कर रहे थे।हालाँकि दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

विशाल आदित्य सिंह का करियर (Vishal Aditya Singh Career )

विशाल आदित्य सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2011 में ImgaineTV के धारावाहिक “चंद्रगुप्त मौर्य” से की।चंद्रगुप्त मौर्य  एक भारतीय ऐतिहासिक टीवी सीरीज थी जो प्राचीन भारत के एक भारतीय सम्राट और मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर आधारित दंगल टीवी पर प्रसारित की जा रही थी ।

चंद्रगुप्त मौर्य टीवी सीरीज
चंद्रगुप्त मौर्य  टीवी सीरीज

जब वह इंडस्ट्री में नए थे, तो उन्हें ‘श’ और ‘सा’ में अंतर करने में कठिनाई होती थी। उन्हें अपने शब्दावली पर काम करना पड़ता था क्योंकि वह बात करते समय गाली-गलौज करते थे।

2015 में, उन्होंने टीवी धारावाहिक “बेगूसराय” में काम किया और वह धारावाहिक में ‘लखन ठाकुर’ की भूमिका के साथ एक फेमस नाम बन गए थे । टीवी धारावाहिक “बेगूसराय” आदित्या को अपने टीवी करियर में प्रसिद्दि दिलाने वाले शो में से एक था। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में टीवी सीरियल “कुल्फी कुमार बाजेवाला” में सिंगर तेवर सिंह के रूप में देखा गया था ।

टीवी धारावाहिक
टीवी धारावाहिक “बेगूसराय”

वह 2017 में मधुरिमा तुली से मिले जब वे “चंद्रकांता” में काम कर रहे थे। एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए। 2019 में, उन्होंने और मधुरिमा तुली ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो “नच बलिए” में भाग लिया।दोनों शो में सेकेंड रनर-अप बने थे।

2019 में, उन्होंने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में गेम रियलिटी शो “बिग बॉस 13” में प्रवेश किया।लेकिन शो के 127 वे दिन वे शो से बाहर हो गए थे। 2020 में, सिंह ने दो संगीत वीडियो- दिल में हिंदुस्तान ( स्वतंत्रता दिवस से संबंधित ) और ख्वाबीदा ( मधुरिमा तुली के साथ ) में भी अभिनय किया।

मई 2021 में, वह अपने अगले रियलिटी शो, स्टंट आधारित एडवेंचर सीरीज़ फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के 11 वें सीज़न की शूटिंग के लिए केप टाउन गए।

विशाल आदित्य सिंह के टीवी शो ( Vishal Aditya Singh Tv show )

साल टीवी शो का नाम
2011चंद्रगुप्त मौर्य
2012-2013ससुराल सिमर का
2014बच्चन पांडे की टोली
2016प्यार तूने क्या किया
2017चंद्रकांता
2018कुल्फी कुमार बाजेवाला
2019नच बलिए 9
2020बिग बॉस 13
2021फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11

विशाल आदित्य सिंह खतरों के खिलाडी-11 ( Vishal Aditya Singh in khatron-ke-khiladi-11)

विशाल आदित्य सिंह ने स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर :खतरों के खिलाड़ी -11 में एक प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया था जिसकी शूटिंग करने वे साउथ अफ्रीका के खुबसूरत शहर कैप टाउन भी गए थे। खतरों के खिलाडी -11 को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया गया था।

खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन इतना सफल रहा है कि यह टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो बन गया है।शो की एक यूएसपी यह भी है कि सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे का साथ ऐसे मिलते हैं जैसे घर में आग लगी हो और एक-दूसरे को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हों।

शो में बने सबसे प्यारे रिश्तों में से एक श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह का है, जहाँ दोनों माँ और एक बेटे का एक बड़ा बंधन साझा करते हैं। बड़े ही प्यारे से विशाल श्वेता को “मम्मा” कहते हैं।विशाल इस शो में तीसरे स्थान पर रहे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishal Aditya Singh (@vishalsingh713)

खतरों के खिलाडी-11 के प्रतिभागियो की सूचि (khatron-ke-khiladi-11 contestant list )

लड़किया(Girls ) –

विशाल आदित्य सिंह कि पसंद और नापसंद –

पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor)सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actressसाक्षी तंवर
पसंदीदा फिल्म (Favorite Film )हॉलीवुड: स्पाइडर मैन
पसंदीदा क्रिकेटर  ( Favorite cricketer )महेन्द्र सिंह धोनी
पसंदीदा डांसर (Favorite Dancers)गोविंदा, ऋतिक रोशन

FAQ

विशाल आदित्य सिंह कौन है ?

विशाल आदित्य सिंह एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं।

क्या विशाल आदित्य सिंह शादीशुदा हैं ?

विशाल आदित्य सिंह अभी तक कुवारें है।

विशाल आदित्य सिंह की पत्नी का क्या नाम है ?

विशाल आदित्य सिंह की अभी तक शादी नहीं हुई है।

विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है ?

विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रेंड का नाम मधुरिमा तुली था लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

विशाल आदित्य सिंह की माँ का क्या नाम है ?

विशाल आदित्य सिंह की माँ का नाम बीना सिंह है

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”विशाल आदित्य सिंह का जीवन परिचय। Vishal Aditya Singh Biography in hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद