back to top
Home Biography टीवी सेलिब्रिटी रिद्ध‍िमा पंडित का जीवन परिचय|Ridhima Pandit Biography,Bigg Boss OTT in Hindi

रिद्ध‍िमा पंडित का जीवन परिचय|Ridhima Pandit Biography,Bigg Boss OTT in Hindi

0
1355
Screenshot 173 1
Screenshot 173 1

रिद्ध‍िमा पंडित का जीवन परिचय ,की जीवनी , बिग बॉस ओटीटी,कौन है ,बॉयफ्रेंड ,पति (Ridhima Pandit Biography In Hindi ,Who is Ridhima Pandit ,Age, Height, Caste ,Career, Family , Boyfriend  )

रिद्ध‍िमा पंडित एक भारतीय मॉडल और टीवी अभिनेत्री है। साल 2016 में आये टीवी शो बहु हमारी रजनीकांत से रिद्ध‍िमा लोगो की नजरो में आयी थी। टीवी शो में आने से पहले ये टीवी विज्ञापनों के मॉडलिंग करती थी।

2019 में, उसने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में भाग लिया था। इसके अलावा इन्होने सनसिल्क , फेयर एंड लवली इत्यादि जैसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग का काम भी किया है।

साल 2021 में रिद्ध‍िमा बिगबॉस के नये सीजन में हिस्सा ले रही है और इसी साल इनकी माँ जयश्री का कोरोना चलते देहांत हो गया।

रिद्ध‍िमा पंडित का जीवन परिचय

नाम ( Name)रिद्ध‍िमा पंडित
निक नेम (Nick name)रोबोट बहु
जन्म (Birth)25 जून 1990
उम्र (Age)31 वर्ष (2021)
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृहनगर (Hometown )मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा (Education)समाजशास्त्र और इवेंट मैनेजमेंट में डिग्री
जाति (Cast )ब्राह्मण
धर्म (Religion)हिन्दू
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय 
राशि (Zodiac Sig)वृश्चिक राशि 
कद (Height)5 फुट 5 इंच
वजन (Weight )50 किलो
शारीरिक माप (Figure Measurements)33-25-34
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Profession)अभिनेत्री
शुरुआत ( Debut )टीवी शो :बहू हमारी रजनीकांत (2016)
शौक (Hobbies )गाना , नाचना , पढ़ना
बॉयफ्रेंड /अफेयर (Boyfriend /Affair ) एहसान रोशन (ऋतिक रोशन का चचेरा भाई)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)आविवाहित

रिद्ध‍िमा पंडित का शुरुवाती जीवन ( Early Life )

रिधिमा पंडित का जन्म 25 जून 1990 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर  में उनकी गुजराती मां जयश्री और   महाराष्ट्रीयन पिता के घर हुआ था। साल 2021 में इनकी माँ का कोरोना संक्रमण चलते देहांत हो गया। रिधिमा को टीवी लाइन में आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी।

रिद्ध‍िमा पंडित

शुरुआत में इन्हे कई ऑडिशन देने पड़े लेकिन जल्द सफलता ना मिलने पर इन्होने विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था जिसमे इनके परिवार ने इनका काफी साथ दिया था ।

मॉडलिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले रिद्धिमा ,एक्सीड एंटरटेनमेंट में सेलेब्रिटी मेनेजर के रूप में काम कर रही थी। लगातार ऑडिशन देते रहने की वजह से इनकी मेहनत रंग लायी और इन्हे विज्ञापनों में मॉडल के रूप में काम मिलने लगा।

रिद्ध‍िमा पंडित का करियर( Career )-

मॉडल के रूप में शुरुआत

रिद्धिमा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने सनसिल्क , फेयर एंड लवली , डव , हार्पिक , वीट , ल्यूमिनस, सेट वेट और कई अन्य प्रोडक्ट के विज्ञापन में काम किया।

ये अभी तक 120 से ज्यादा विज्ञापनो में मॉडल काम कर चुकी है। मॉडलिंग करने की वजह से जल्द ही ये लोगो की नजरो आ गयी और इन्हे टीवी सीरीज में काम करने का मौका मिला।

टीवी अभिनेत्री के रूप में शुरुआतसाल 2016 से साल 2017 तक

साल 2016 में रिद्धिमा को टीवी सीरियल लाइन में अपना करियर बनाने का मौका मिला जब उन्हें लाइफ ओके चैनल पर प्रकाशित किये जाने वाले सीरियल बहू हमारी रजनी कांत  में अभिनय करने का मौका मिला। इस शो में सुपर ह्यूमनॉइड रोबोट की मुख्य भूमिका निभाने के कारण वे लोगो की नजरो में आ गयी। एक साल बाद यह टीवी शो बंद हो गया था।

2017 में, रिधिमा ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘ द ड्रामा कंपनी ‘दिखाई दी। यह शो सोनी टीवी पर आने वाला एक भारतीय कॉमेडी शो था ।

इसमें कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, अली असगर, सुगंधा मिश्रा, सुदेश लहरी, संकेत भोसले और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती स्थायी अतिथि के रूप में शामिल थे । डिजिटल दुनिया में कदम रखते हुए, वह वूट की वेब सीरीज़ ‘यो के हुआ ब्रो’ में दिखाई दीं

साल 2017 में उन्हें स्टार प्लस ने उन्हें डांस रियलिटी शो ”डांस चैंपियंस” में डांसर राघव जुयाल के साथ होस्ट करने के साइन किया। कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा ने इस शो में जज की भूमिका निभाई थी।

साल 2018 से अब तक

एक साल के बाद साल 2018 में रिद्ध‍िमा को एकता कपूर द्वारा बनाई गयी एएलटी बालाजी रोमांटिक वेब सीरीज ‘ हम आई ऍम बिकॉज़ अस ‘ में अभिनय करने का मौका मिला। साल 2019 में रिद्धिमा ने कलर्स टीवी के फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में भाग लिया और सेकंड रनर-अप बनीं।इसी साल इन्होने ज़ी टीवी के साइंस फिक्शन ड्रामा हैवान: द मॉन्स्टर, में अमृता शर्मा की भूमिका अदा की।

साल 2021 में इन्हे बिगबॉस के नए सीजन में प्रतिभागी बनने का मौका मिला। जो करण जोहर द्वारा होस्ट किया जा रहा है.

रिद्ध‍िमा पंडित बहु हमारी रजनीकांत सीरियल में (Bahu hamari rajnikant)

रिद्धिमा बहू हमारी रजनी कांत  टेलीविजन सीरीज के द्वारा बहुत प्रसिद्दि मिली थी। यह शो 15 फरवरी 2016 से 13 फरवरी 2017 तक लाइफ ओके पर प्रसारित हुआ था ।इस टीवी सीरीज में उनके साथ मुख्य किरदार करण ग्रोवर एवं राकेश वशिष्ठ निभा रहे थे।

रिद्ध‍िमा पंडित

इस शो में पहले दूसरी अभिनेत्री को कास्ट किया गया था लेकिन किसी अन्य वजह से रिद्ध‍िमा पंडित को इस टीवी सीरियल में अभिनय करने का मौका मिला।

रिद्धिमा का किरदार इस सीरियल में एक रोबोट मशीन का था। इस सीरियल में इन्हे रजनी का नाम दिया गया था जिसकी फुलफॉर्म थी -“रैंडमली एसेसेबल जॉब्स नेटवर्क इंटरफ़ेस” .सीरियल में रोबोट को इंसानों की जान बचाने के लिए बनाया गया था।

इस सीरियल में रिद्धिमा द्वारा निभाया गया रोबोट का किरदार लोगो को बहुत पसंद आया था और रिद्धिमा के अभिनय की तारीफ भी की गई थी।

रिद्ध‍िमा पंडित बिग बॉस ओटीटी ( Ridhima Pandit in Big Boss Ott )

8 अगस्त 2021 से ऑनलाइन प्लेटफार्म वूट पर प्रकाशित होने वाली टीवी रियलिटी शो बिगबॉस का नया सीजन बिगबॉस ओटीटी की शुरुआत हो चुकी है

बिगबॉस ओटीटी में रिद्ध‍िमा पंडित को प्रतिभागी के रूप में चुना गया है। यह शो फिल्म निर्देशक एवं निर्माता करन जौहर द्वारा होस्ट किया जा रहा है। बहू हमारी रजनीकांत द्वारा प्रसिद्दि पाने वाली अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित, जो बिग बॉस ओटीटी की लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं.

रिद्ध‍िमा के अलावा इस शो में बारह प्रतिभागी  जिनमे से

क्र. श।प्रतिभागी का नाम
1मिलिंद गाबा (Millind Gaba)
2करण नाथ (Karan Nath)
3प्रतीक सेहजपाल (Pratik Sehajpal)
4राकेश बापट (Raqesh Bapat)
5जीशान खान (Zeeshan Khan)
6निशांत भट्ट (Nishant Bhat)
7नेहा भसीन (Neha Bhasin)
8शमिता शेट्टी (Shamita Shetty)
9रिद्ध‍िमा पंडित (Ridhima Pandit)
10दिव्‍या अग्रवाल (Divya Agarwal)
11उर्फी जावेद (Urfi Javed)
12अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
13मुस्कान जट्टाना ( Muskan Jattana)

रिद्ध‍िमा पंडित का पहला टीवी सीरियल ( Ridhima Pandit TV Serial )-

फिल्म का नाम (Movie Name )बहू हमारी रजनीकांत
किस साल हुई रिलीज (Release Date )2016
भाषा (Language )हिंदी
निर्माता (Producer )सोनाली जेफ्फरी और डेरियन अमोस
सह कलाकार (Co -Actor ) करण ग्रोवर एवं राकेश वशिष्ठ  एवं अन्य कलाकार

रिद्धिमा पंडित और एहसान रोशन (Ridhima Pandit and Eshaan Roshan)

रिद्धिमा पंडित और एहसान रोशन एक दूसरे को डेट कर रहे थे । हालाँकि रिद्धिमा ने 10 साल तक डेट करने के बाद भी रिश्ते में रहने की बात को कभी नहीं कबूला।

दोनों की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। रिद्धिमा के मुताबित वे एहसान को तब से जानती है जब वे मात्र 14 साल की थी।एहसान रोशन संगीतकार राजेश रोशन के बेटे और सुपरस्टार ऋतिक रौशन के चचेरे भाई है।

रिद्ध‍िमा पंडित

रिद्धिमा की मुलाकात जब एहसान रोशन से हुई तो उन्होंने एहसान को अपने चचेरे भाई ऋतिक रोशन से मिलवाने की जिद की क्योकि रिद्धिमा ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन है। बाद में एहसान ने उनकी यह ख्वाहिश पूरी कर दी थी ।

जब रिधिमा और एहसान एक दूसरे से पहली बार 14 साल की उम्र में मिले थे तो पहली मुलाकात के चार साल बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि 10 साल साथ रहने के बाद अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और अब वे दोनों एक अच्छे दोस्त हैं

रिद्ध‍िमा पंडित की पसंद और नापसंद –

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor )रजनीकांत, अक्षय कुमार, रणवीर कपूर
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress)हेमा मालिनी, कैटरीना कैफ, रवीना टंडन
पसंदीदा  खाना  ( Favourite Food )आइसक्रीम, जंक फूड
पसंदीदा फिल्म (Favourite Film )जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,कल हो ना हो
पसंदीदा रेस्टोरेंट (Favourite Restaurant)द प्रोटीन बेक शॉप, द XVII टी रूम, बारबेक्यू नेशन, मुंबई में
पसंदीदा यात्रा स्थान (Favourite Destination )दुबई, सैन फ्रांसिस्को

FAQ

रिद्ध‍िमा पंडित कौन है ?

रिद्ध‍िमा पंडित एक टीवी अभिनेत्री है

रिद्ध‍िमा पंडित के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?

रिद्ध‍िमा पंडित के बॉयफ्रेंड का नाम एहसान रोशन था दोनों का अब ब्रेक अप हो चुका है.

रिद्ध‍िमा पंडित की हाइट कितनी है ?

रिद्ध‍िमा पंडित की हाइट 5 फुट 5 इंच है.

रिद्ध‍िमा पंडित साल 2021 में चर्चा में क्यों है ?

रिद्ध‍िमा पंडित साल 2021 के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में पहली प्रतिभागी होने कारण चर्चा का विषय बनी हुई है

रिद्ध‍िमा पंडित का सबसे पहला टीवी सीरियल कौन सा था ?

रिद्ध‍िमा पंडित का सबसे पहला टीवी सीरियल बहु हमारी ‘रजनीकांत’था।

रिद्ध‍िमा पंडित की जाति क्या है ?

रिद्ध‍िमा पंडित एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती है।

रिद्ध‍िमा पंडित के पति का क्या नाम है ?

अभी तक इनकी शादी नहीं हुई है।

यह भी जानें :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ”रिद्ध‍िमा पंडित का जीवन परिचय|Ridhima Pandit Biography,Bigg Boss OTT in Hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद

Previous articleसुभद्रा कुमारी चौहान की जीवनी।Subhadra Kumari Chauhan Biography in hindi
Next articleउर्फी जावेद का जीवन परिचय |Urfi Javed Biography in Hindi
Shubham Sirohi
नमस्कार! मैं शुभम सिरोही हूँ और Shubhamsirohi.com का संस्थापक, लेखक और संपादक हूँ। इस ब्लॉग पर हम हिंदी में Biography, Web Series Reviews, Movie Reviews, Trending Topics, खेल, इतिहास, मनोरंजन और इंटरनेट से जुड़ी नई जानकारियाँ साझा करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक आसान भाषा में सटीक, रोचक और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है। यदि आप प्रसिद्ध व्यक्तियों की जीवनी, नई फिल्मों और वेब सीरीज़ के रिव्यू, तथा लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में पढ़ना पसंद करते हैं, तो Shubhamsirohi.com आपके लिए एक विश्वसनीय मंच है।