अकासा सिंह का जीवन परिचय ,जीवनी , बायोग्राफी ,बिग बॉस 15 ,कौन है ,पति ,बॉयफ्रेंड , गाने ( Akasa Singh Biography In Hindi ,boyfriend ,Who is Akasa Singh ,Bigboss 15 ,Age, Height, Caste, song Career, Father Name, husband )

अकासा सिंह एक भारतीय बैकग्राउंड सिंगर और अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2016 में सनम तेरी कसम फिल्म के गाने खींच मेरी फोटो से अपनी लोकप्रियता हासिल की।

 अकासा सिंह के गीतों की सूची में लोकप्रिय गीत जैसे पे गया खलारा, कुड़ी गुजरात दी, मामा मुह, आदि शामिल हैं।  वह आस्था गिल के साथ अपने गाने ”नागिन ”के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं।

अपने खूबसूरत लुक की वजह से वह सीमित समय में एक यूट्यूब सिंगर के तौर पर मशहूर हो गई हैं। उन्होंने खुद अपने कई वीडियो गानों में अभिनय किया है। उनके सभी गानों को भारी संख्या में लोगों ने पसंद किया है, और उनकी सुरीली आवाज के लिए उन्हें सराहना मिली है।

उन्होंने स्टार प्लस चैनल के रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार 2014 में भी भाग लिया था जिसमें उनके गुरु हिमेश रेशमिया थे। अकासा को कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 15 में साल 2021 में बतौर कंटेस्टेंट भी देखा गया था।

अकासा सिंह का जीवन परिचय

नाम (Name)अकासा सिंह
निक नेम (Nick Name )अकासा
प्रसिद्दि (Famous For )उसका संगीत वीडियो ”ठग रांझा ” एवं गाना ”नागिन ”
जन्मदिन (Birthday)2 अप्रैल 1993
उम्र (Age )28 साल (साल 2021 में )
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा (Education )स्नातक 
राशि (Zodiac)मेष राशि
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
धर्म (Religion)सिख
लम्बाई (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight ) 55 किग्रा
आंखो का रंग (Eye Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)गहरा भूरा
शौक (Hobbies )ट्रैवलिंग, म्यूजिक सुनना और फिल्में देखना
पेशा (Occupation)गायक
शुरुआत (Debut )डेब्यू सॉन्ग: खीच मेरी फोटो (2016)
वैवाहिक स्थिति Marital Statusअविवाहित
सैलरी (Salary (approx.)₹1 से 2 लाख/गीत

अकासा सिंह का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन ( Birth and Early Life)

अकासा सिंह का जन्म 2 अप्रैल, 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में सिख परिवार में पिता अरविंदर सिंह के घर हुआ था। अकासा का ताल्लुक एक सिंगर फॅमिली से रहा है । उनके पिता एक संगीत निर्देशक और एक पंजाबी पॉप गायक थे।

संगीत परिवार में जन्म लेने के कारण ही उन्हें बचपन से संगीत से प्यार था और अपने पिता को देखकर ही उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बंनाने का ठान लिया था। उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में प्रवेश करने से पहले एक स्वतंत्र गायिका के रूप में काम किया करती थीं।

अकासा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई एवं ग्रेजुएशन मुंबई से प्राप्त की है। अपनी पढाई के दौरान वह अक्सर कॉलेज में होने वाली सिंगिंग प्रतियोगिताओ में भाग लिया करती थी। जिसमे इन्होने अपनी बेहतरीन सिंगिंग से कई पुरस्कार भी जीते है।

अकासा सिंह  का करियर ( Akasa Singh Career)

74754135
अकासा सिंह का सिंगिंग करियर

शुरूआती संघर्ष

अकासा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत प्रसिद्द सिंगर मीका सिंह के बैंड के साथ जुड़कर की थी। जहां वह 10 पुरुष सदस्यों के बैंड में अकेली लड़की थीं। मीका ने उनको अपने सिंगिंग बेंड में लेकर उनको गाना गाने का एक मौका दिया था क्योकि मीका उनके पारिवारिक फ्रेंड थे।

इसके बाद वह कई टेलीविजन शो में दिखाई दीं। वह स्टार प्लस टीवी शो इंडियाज रॉ स्टार 2014 के बाद सुर्खियों में आईं , जिसमें उन्होंने यो यो हनी सिंह और हिमेश रेशमिया के सामने अभिनय किया। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर, शो के मेंटर हिमेश रेशमिया ने उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने में मदद करने का वादा किया था ।

maxresdefault
इंडियाज रॉ स्टार 2014 में अकासा

बॉलीवुड शुरुआत और हिमेश रेशमिया का वादा

जैसा कि हिमेश रेशमिया के द्वारा वादा किया गया था, हिमेश ने अकासा को 2016 की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का गाना ‘खीच मेरी फोटो’ गाने का मौका दिया।

अकासा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत साल 2016 की सुपरहिट फिल्म सनम तेरी कसम के गाने “खीच मेरी फोटो” से की, जिसे हिमेश रेशमिया ने कम्पोस किया था।

इस गाने में सिंगर दर्शन रावल, नीति मोहन ने भी उनका साथ दिया था। यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ और अकासा की सिंगिंग की खूब तारीफ भी की गई और अकासा को उसके संगीत कैरियर में आगे बढ़ने में मदद मिली

लोकप्रियता बढ़ना

आस्था गिल के साथ उनका गाना नागिन भी काफी लोकप्रिय हुआ। इतना ही नहीं, उन्होंने अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल रियलिटी शो द रीमिक्स में डीजे स्किप के साथ एक प्रतियोगी के रूप में भी भाग लिया था ।

2017 में, अकासा, जिन्होंने बीइंग इंडियन की जुदाई और जुगनी जी गाने  में भी अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने विदेशी सिंगर एड शीरन का विश्व प्रसिद्द गाना ” शेप ऑफ यू” और भारतीय रैप सिंगर बादशाह के मर्सी  गाने को मैशअप भी किया था।

इसके बाद में उन्होंने लव आज कल, गुड न्यूज, ड्राइव, भारत आदि कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन आवाज के जलवे दिखाए।

उनका विश्व प्रसिद्द यूट्यूब सॉन्ग वीडियो

रियलिटी शो के जरिये अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्हें सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था । उनका पहला पॉप सिंगल “ठग रांझा” 18 मई 2018 को रिलीज़ हुआ था और एक महीने में 27 मिलियन से अधिक बार देखा गया और YouTube पर दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला भारतीय वीडियो बन गया।

अकासा ने एमटीवी बीट्स पर सीक्रेट साइड के होस्ट के रूप में टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की । साल 2021 में वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग ले रही हैं।

अकासा सिंह के गानें ( Akasa Singh Songs )

  • ठग रांझा
  • खींच मेरी फोटो
  • कुड़ी गुजरात दी
  • पे गया खलारा
  • फुल झोल (द्वारा 
  • प्रेम पुजारी
  • धक धक

अकासा सिंह बिग बॉस 15 ( Akasa Singh in Big Boss 15 )

akasha singh 1633154349
अकासा सिंह बिग बॉस 15 में एंट्री

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले सबसे विवादित टीवी रियलिटी शो में कुछ फेमस चेहरों की एंट्री हो चुकी है।जिनमे से तेजस्वी प्रकाश और गायिका अकासा सिंह शामिल है।

2 अक्टूबर 2021 से शुरू हुए बिग बॉस 15 के एक नए प्रोमो के समय तेजस्वी प्रकाश और गायिका अकासा ने अलग-अलग गानो पर डांस करते हुए शो में एंट्री ली थी।

इस बार बिग बॉस 15 की थीम जंगल में दंगल है। शो में प्रतियोगियों को जंगल में रहने और बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ते हुए देखा गया । 

बिगबॉस 15 के घर के सदस्यों को तीन टीमों में बांटा गया था , जिसका नेतृत्व तीन पूर्व-बिग बॉस प्रतियोगीयो ने किया ।शो के अन्य कंफर्म कंटेस्टेंट में शमिता शेट्टी, निशांत भट, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, अफसाना खान और सिम्बा नागपाल शामिल हैं।

बिगबॉस 15 प्रतिभागियो की सूचि (BigBoss 15 contestant list )

लड़को के नामलड़कियों के नाम
जय भानुशालीमीशा अय्यर
ईशान सहगलशमिता शेट्टी
प्रतीक सेहजपालअकासा सिंह
विशाल कोटियानतेजस्वी प्रकाश
सिंबा नागपालविधि पांड्या
उमर रियाज़डोनल बिष्ट
करन कुंद्राअफसाना खान
साहिल श्रॉफ
निशांत भट्ट

अकासा सिंह की कुल संपत्ति ( Akasa Singh Net Worth)

विकिपीडिया, फोर्ब्स और IMDb जैसी ऑनलाइन वेबसाइट के अनुसार, प्रसिद्ध पॉप सिंगर अकासा सिंह की कुल संपत्ति $ 5 मिलियन के आसपास है। उसने एक पेशेवर पॉप सिंगर होने के नाते पैसा कमाया।

कुल संपत्ति (Net Worth 2021)$ 5 मिलियन से ज्यादा
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)35 करोड़ रूपये से ज्यादा

FAQ

अकासा सिंह कौन है ?

अकासा सिंह एक भारतीय बैकग्राउंड सिंगर और अभिनेत्री हैं

अकासा सिंह का बॉयफ्रेंड कौन है ?

अकासा सिंह फ़िलहाल सिंगल है।

अकासा सिंह का धर्म क्या है ?

अकासा सिंह सिख परिवार से ताल्लुक रखती है।

यह भी जानें :-

अंतिम कुछ शब्द –

दोस्तों मै आशा करता हूँ आपको ” अकासा सिंह का जीवन परिचय|Akasa Singh Biography,Bigg Boss 15 in Hindi” वाला Blog पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगो को भी इसकी जानकारी दे

अगर आपकी कोई प्रतिकिर्याएँ हे तो हमे जरूर बताये Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते है या मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक के मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए ”धन्यवाद